1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक 2020 : पूजा रानी ने क्वाटर फाइनल में बनाई जगह, अल्जीरिया की मुक्केबाज को 5-0 से हराया

टोक्यो ओलंपिक 2020 : पूजा रानी ने क्वाटर फाइनल में बनाई जगह, अल्जीरिया की मुक्केबाज को 5-0 से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 28, 2021 03:22 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 03:44 pm IST

भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी ने 75 किग्रा मिडिलिवेट वर्ग के राउंड 16 में अल्जीरिया की इचरक चाएब पर 5 - 0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Tokyo Olympics 2020: Pooja Rani enters pre-quarterfinals, defeats Algerian boxer 5-0- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: Pooja Rani enters pre-quarterfinals, defeats Algerian boxer 5-0 Image Source : AP

भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) ने बुधवार को यहां ओलंपिक खेलों में पदार्पण करते हुए शुरूआती मुकाबले में अल्जीरिया की इचरक चाएब को 5-0 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। तीस साल की भारतीय ने पूरे मुकाबले के दौरान अपने से 10 साल जूनियर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाये रखा। दो बार की एशियाई चैम्पियन दाहिने हाथ के सीधे दमदार मुक्कों से नियंत्रण बनाये हुए थीं और उन्हें चाएब के रिंग में संतुलन की कमी का भी काफी फायदा मिला। 

तीनों राउंड में रानी का दबदबा रहा जबकि चाएब भी अपना पहला ओलंपिक खेल रही थीं लेकिन वह मुक्के सही जगह नहीं जड़ पा रही थीं। रानी ने विपक्षी से दूरी बनाकर चतुराई भरा प्रदर्शन किया। रानी ने पूरी बाउट के दौरान जवाबी हमले किये जबकि चाएब भी दमदार मुक्के लगाने का प्रयास कर रही थीं लेकिन वे अपने लक्ष्य से चूकते रहे। 

रानी का ओलंपिक का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है। वह कंधे की चोट से जूझती रहीं जिससे उनका करियर खत्म होने का भी डर बना हुआ था, उनका हाथ भी जल गया था। वित्तीय सहयोग की कमी के बावजूद वह यहां तक पहुंची हैं। उनके पिता पुलिस अधिकारी हैं जो उन्हें इस खेल में नहीं आने देना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि मुक्केबाजी आक्रामक लोगों के लिये ही है। 

उन्होंने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मार लग जायेगी। मेरे पिता ने यही कहा था। उन्होंने कहा था कि यह खेल मेरे लिये नहीं है क्योंकि उन्हें लगता था कि मुक्केबाजी केवल आक्रामक (गुस्सैल) लोग ही करते हैं। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल