1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics: 'असम की बेटी' लवलीना का राज्य के CM ने अनोखे अंदाज में बढ़ाया मनोबल

Tokyo Olympics: 'असम की बेटी' लवलीना का राज्य के CM ने अनोखे अंदाज में बढ़ाया मनोबल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2021 05:38 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 05:40 pm IST

CM शर्मा ट्वीट किया, "हमें लवलीना पर बहुत गर्व है, वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली असम की पहली महिला खिलाड़ी हैं। आप देश का गौरव बढ़ाती रहो।"

Tokyo Olympics: Assam CM Rides Cycle To Motivate Lovlina...- India TV Hindi
Tokyo Olympics: Assam CM Rides Cycle To Motivate Lovlina Borgohain Image Source : TWITTER HANDLE/@LOVLINABORGOHAI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बुधवार को साइकिल चलाकर टोक्यो ओलंपिक में असम की एकमात्र प्रतियोगी (महिला मुक्केबाज) लवलीना बोरगोहेन को सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।

उनके साथ कई मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने 'गो फॉर ग्लोरी- लवलीना' में भाग लिया। यह साइकिल रैली 'लास्ट गेट' से शुरू हुई और शहर के नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में सरमा ने कहा कि रैली का आयोजन 'असम की बेटी' लवलीना को प्रेरित करने और समर्थन देने के लिए किया गया है जो टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

उन्होंने इस कार्यक्रम में इस मुक्केबाज के पिता तिकेन बोरगोहेन को भी सम्मानित किया और लोगों से एकजुट होकर 69 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करने वाली खिलाड़ी को समर्थन देने को कहा। शर्मा ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया, "हमें लवलीना पर बहुत गर्व है, वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली असम की पहली महिला खिलाड़ी हैं। आप देश का गौरव बढ़ाती रहो।"

मैच जीतने के बाद होटल में टीम इंडिया ने मस्ती में गाए गाने, सामने आया Video

असम सरकार ने जून में अर्जुन पुरस्कार विजेता को इन खेलों की तैयारी में मदद करने के लिए पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी थी। उन्होंने पिछले साल मार्च में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल