1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे शीर्ष निशानेबाज

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे शीर्ष निशानेबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 08:22 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 08:22 am IST

भारत से इस प्रतियोगिता में मनु भाकर, संजीव राजपूत और दिव्यांश सिंह पंवार हिस्सा लेंगे। 

Top shooter will participate in international online championship- India TV Hindi
Top shooter will participate in international online championship Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दुनिया के शीर्ष निशानेबाज 15 अप्रैल को पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे जिसमें वे अपने घर में बैठकर इसमें निशाना लगा सकेंगे। इस तरह की पहली प्रतियोगिता के लिये बस एक ‘इलेक्ट्रानिक टारगेट सेटअप’ और इंटरनेट कनेक्शन वाला मोबाइल फोन चाहिए। भारत से इस प्रतियोगिता में मनु भाकर, संजीव राजपूत और दिव्यांश सिंह पंवार हिस्सा लेंगे। 

कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है जिससे इन निशानेबाजों को भी अपना सपना पूरा करने के लिये इंतजार करना होगा। पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमरोन शरीफ ने इसकी शुरूआत की है जिसकी इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जायेगी और इसमें करीब 50 निशानेबाज हिस्सा लेंगे जिसमें दिल्ली में 2019 विश्व कप की दो स्वर्ण पदक विजेता वेरोनिका मेजर (हंगरी), निकोलस फ्रागा कोरेडोइरा (स्पेन), स्काटलैंड की एमिलिया फॉकनर, इसोबेल मैकटागार्ट और लुसी इवांस शामिल हैं। 

वहीं ओलंपियन निशानेबाज जॉयदीप करमाकर लाइव कमेंट्री करेंगे। कोरोना वायरस के कारण अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ने इस साल अपने सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिये हैं जिसमें विश्व कप भी शामिल हैं। इंडियनशूटिंग डाट काम पोर्टल चलाने वाले शरीफ ने कहा, ‘‘इस बार केवल शीर्ष निशानेबाज ही भाग लेंगे, बाद में हम सभी के लिये टूर्नामेंट आयोजित करेंगे जिसमें पुरस्कार राशि भी होगी।’’ 

दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन चैम्पियनशिप की लाइव स्ट्रीमिंग इंडियनशूटिंग डाट काम फेसबुक पेज पर भी की जायेगी। ज्यूरी का एक पैनल निशानेबाजों पर और स्कोर पर निगाह रखेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल