1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय लड़कियों ने डेनमार्क में डाना कप जीतकर देश का नाम किया रोशन

भारतीय लड़कियों ने डेनमार्क में डाना कप जीतकर देश का नाम किया रोशन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2019 09:10 am IST,  Updated : Jul 30, 2019 09:10 am IST

मुम्बई की झुग्गी बस्तियों और झारखंड की ग्रामीण लड़कियों से बनी भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क में आयोजित डाना कप टूर्नामेंट जीत लिया है।

भारतीय लड़कियों ने...- India TV Hindi
भारतीय लड़कियों ने डेनमार्क में डाना कप जीतकर देश का नाम किया रोशन Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली| मुम्बई की झुग्गी बस्तियों और झारखंड की ग्रामीण लड़कियों से बनी भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क में आयोजित डाना कप टूर्नामेंट जीत लिया है।

ऑस्कर फाउंडेशन की टीम ने 26 जुलाई को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी यूथ फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। भारतीय लड़कियों ने चार मैचों में जीत हासिल की। इस टीम ने नार्वे की टीम जार्ग आईएल को 4-2 से हराया और फिर स्कीडमो एफके को 5-2 से पराजित किया।

इसके बाद इस टीम ने ब्रोड एफके को 9-2 से ओर फिर हेई को 5-1 से शिकस्त दी। टीम ने फाइनल में टोटेन एफके को 2-1 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल