1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विक्टोरिया अजारेंका उलटफेर का शिकार होकर फ्रेंच ओपन से हुई बाहर

विक्टोरिया अजारेंका उलटफेर का शिकार होकर फ्रेंच ओपन से हुई बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 30, 2020 08:07 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 08:07 pm IST

अमेरिका ओपन की उपविजेता बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका यहां जारी फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

विक्टोरिया अजारेंका...- India TV Hindi
विक्टोरिया अजारेंका उलटफेर का शिकार होकर फ्रेंच ओपन से हुई बाहर Image Source : AP

पेरिस| अमेरिका ओपन की उपविजेता बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका यहां जारी फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं सीड अजारेंका को बुधवार को महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-161 और स्लोवाकिया की एना कैरोलिना श्मिएलोवा के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। एना ने अजारेंका को 6-2, 6-2 से मात दी।

अगले दौर में एना का सामना क्वालीफायर अर्जेटीना की नेडिया पोदोरोस्का से होगा, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में 23वीं सीड यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-3, 1-6, 6-2 से हराया। एना 2014 में टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंची थी।

इससे पहले, तीसरी सीड एलिना स्वितोलिना ने क्वालीफायर मेक्सिको की रेनता जाराजुआ को 6-3, 0-6, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में स्वितोलिना का सामना वर्ल्ड-31 रूस की एकातेरिना एलेक्जेंद्रोवा से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल