1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुक्केबाज़ विजेंदर आज भिड़ेंगे सोल्ड्रा से

मुक्केबाज़ विजेंदर आज भिड़ेंगे सोल्ड्रा से

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2016 01:18 pm IST,  Updated : May 13, 2016 01:18 pm IST

बोल्टन: भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अपने छठे पेशेवर मुकाबले के लिए शुक्रवार को मैक्रोन स्टेडियम में पोलैंड के अंद्रजेज सोल्ड्रा से भिड़ेंगे। विजेंदर ने अपने पेशेवर करियर का शानदार आगाज करते हुए शुरुआती पांचों

Andzej Soldra, Vijender Singh- India TV Hindi
Andzej Soldra, Vijender Singh

बोल्टन: भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अपने छठे पेशेवर मुकाबले के लिए शुक्रवार को मैक्रोन स्टेडियम में पोलैंड के अंद्रजेज सोल्ड्रा से भिड़ेंगे। विजेंदर ने अपने पेशेवर करियर का शानदार आगाज करते हुए शुरुआती पांचों मुकाबलें जीते हैं। विजेंदर ने इस मुक़ाबले के लिए गुरुवार को जमकर अभ्यास भी किया।

विजेंदर ने एक बयान में कहा, "यह मुकाबला मेरा पहला आठ राउंड का मुकाबला होगा इसलिए मैं इस समय अपनी ताकत बढ़ाने पर काम कर रहा हूं ताकि अगर मुकाबला लंबा चल सके तो मैं अपने विपक्षी के सामने टिक सकूं। मेरा प्रशिक्षण दिन प्रतिदिन कड़ा होता जा रहा है। मेरा ध्यान इस समय अपने छठे मुकाबले पर है।"

उन्होंने कहा, "राउंड बढ़ जाने के कारण मेरे कोच मेरी फिटनेस और स्टेमिना पर काम कर रहे हैं।"

विजेंदर को भारत में विश्व मुक्केबाजी संघ (डब्ल्यूबीओ) के एशिया खिताब के लिए मुकाबला करना है और उन्होंने कहा कि सोल्ड्रा उन्हें खिताब जीतने से नहीं रोक सकते।

उनके विपक्षी सोल्ड्रा ने कहा है कि वह विजेंदर के अब तक चले आ रहे विजयी रथ को रोक देंगे।

उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि विजेंदर कल (शुक्रवार) के मुकाबले को लेकर चिंतित होंगे। मैं कल उनके सामने खतरनाक प्रदर्शन करुंगा। मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल