1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विजेंदर का डब्ल्यूबीओ खिताबी मुकाबला स्थगित

विजेंदर का डब्ल्यूबीओ खिताबी मुकाबला स्थगित

 Written By: Bhasha
 Published : May 14, 2016 02:49 pm IST,  Updated : May 14, 2016 02:49 pm IST

नयी दिल्ली: भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का यहां होने वाला पहला खिताबी मुकाबला जुलाई तक के लिये स्थगित हो गया है लेकिन ओलंपिक पदक विजेता इस मुक्केबाज ने आज कहा कि वह अभ्यास

vijender-singh- India TV Hindi
vijender-singh

नयी दिल्ली: भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का यहां होने वाला पहला खिताबी मुकाबला जुलाई तक के लिये स्थगित हो गया है लेकिन ओलंपिक पदक विजेता इस मुक्केबाज ने आज कहा कि वह अभ्यास से ब्रेक नहीं लेंगे। कल बोल्टन में पोलैंड के आंद्रजेज सोल्ड्रा को नॉकआउट करके लगातार छठी जीत दर्ज करने वाले विजेंदर को 11 जून को डब्ल्यूबीओ एशिया खिताब के लिये खेलना था। लाजिस्टक से जुड़े कारणों से यह मुकाबला एक महीने के लिये स्थगित कर दिया गया है। विजेंदर ने मैनचेस्टर से फोन पर बताया, मैं भारत आने का इंतजार कर रहा था क्योंकि अपने प्रशंसकों के सामने रिंग पर उतरना मेरे लिये बड़ा पल होगा। यही वजह है कि मैं अभ्यास से ब्रेक नहीं ले रहा क्योकि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। ब्रेक लेने से लय टूट जायेगी।

अभी तक विजेंदर के विरोधी का फैसला नहीं हो सका है। विजेंदर ने कहा कि भारत में एक सप्ताह बिताने के बाद वह फिर मैनचेस्टर जायेंगे । कल के मुकाबले के बारे में उसने कहा कि सोल्ड्रा पिछले प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अधिक सटीक था। उन्होंने कहा , वह काफी सटीक था लेकिन मेरी ताकत दमखम था । मैने तीसरे दौर में दमदार पंच लगाया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल