1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हम हाजार्ड के पूरी तरह फिट होने का इंतजार करेंगे : रियल मैड्रिड कोच जिदान

हम हाजार्ड के पूरी तरह फिट होने का इंतजार करेंगे : रियल मैड्रिड कोच जिदान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 02:51 pm IST

रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा है कि वह इडेन हाजार्ड के पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटने तक इंतजार करेंगे।

zinedine zidane- India TV Hindi
zinedine zidane Image Source : GETTY

लंदन| स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा है कि वह इडेन हाजार्ड के पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटने तक इंतजार करेंगे। सप्ताहांत में जिदान ने कहा था कि हाजार्ड मंगलवार को लिवरपूल के साथ होने वाले चैम्पियंस लीग मुकाबले में खेल सकते हैं लेकिन सोमवार को जारी टीम में हाजार्ड का नाम नहीं था।

इसके बाद सोमवार देर शाम जिदान का एक बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा, "उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज उनकी वापसी को लेकर संयम रख्ना होगा। हमारे लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएं। हमारा सिद्धांत साफ है, अगर खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं है तो हम उन्हें कभी वापस नहीं आने देते। बेशक हम उन्हें टीम के साथ चाहते हैं। अब हम थोड़ा बहुत काम करेंगे। जब वह वापस आएगा तब देखेंगे।"

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : वानखेड़े स्टेडियम में पाए गए कोरोना के तीन नए मामले, फ्रेंचाइजियों में मचा हड़कंप

2018 चैम्पियंस लीग फाइनल में जिदान की टीम ने जुर्गेन क्लॉप की टीम को हराया था। इसके बाद इन दोनों टीमों को टूर्नामेंट में यह पहली भिड़ंत है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : आईपीएल टीमों को महाराष्ट्र सरकार से मिली राहत, नाइट कर्फ्यू में भी अब खिलाड़ी कर सकेंगे ऐसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल