1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : एफसी गोवा के सामने एससी ईस्ट बंगाल की चुनौती

ISL-7 : एफसी गोवा के सामने एससी ईस्ट बंगाल की चुनौती

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 06:46 pm IST

एससी ईस्ट बंगाल की टीम शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग मैच में एफसी गोवा के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

ISL-7 : एफसी गोवा के सामने...- India TV Hindi
ISL-7 : एफसी गोवा के सामने एससी ईस्ट बंगाल की चुनौती Image Source : TWITTER/FC GOA

मडगांव। एससी ईस्ट बंगाल की टीम शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में एफसी गोवा के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी जो अपने दो मुख्य सेंट्रल डिफेंडरों के बिना मैदान पर उतरेगी। एफसी गोवा को पिछले छह मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है, जिसमें टीम तीन बार जीती है और टीम लय में है। लेकिन एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि इस मुकाबले में इवान गोंजालेज और जेम्स दोनाची नहीं खेल पायेंगे।

कोहली और रहाणे की कप्तानी में क्या है बड़ा अंतर, गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा

गोंजालेज को केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ 1-1 से ड्रा रहे मुकाबले में बाहर किया गया था जबकि दोनाची चोटिल होकर बाहर हुए। साथ ही गोवा को अपने कोच जुआन फर्नांडो की उपस्थिति की कमी भी खलेगी जिन्हें केरल के खिलाफ मुकाबले के बाद निलंबित कर दिया गया। हालांकि सहायक कोच क्लिफर्ड मिरांडा के लिये यह चिंता की बात नहीं है। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थीं तो यह मैच 1-1 से ड्रा रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल