1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन: फेडरर, सेरेना की आसान जीत

विंबलडन: फेडरर, सेरेना की आसान जीत

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2016 08:40 am IST,  Updated : Jul 05, 2016 08:40 am IST

लंदन: ग्रास कोर्ट वाले एकमात्र ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के सातवें दिन सोमवार को स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर और दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को अपने-अपने मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं

Federer, Serena- India TV Hindi
Federer, Serena

लंदन: ग्रास कोर्ट वाले एकमात्र ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के सातवें दिन सोमवार को स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर और दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को अपने-अपने मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। फेडरर, सेरेना के अलावा मौजूदा चैम्पियन नोवाक जोकोविक को तीसरे दौर में हराने वाले अमेरिका के सैम क्वैरी, नौवें वरीय क्रोएशिया के मारिन सिलिक, पांचवीं वरीय रोमानिया की सिमोना हालेप और जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

तीसरी वरीय पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का उलटफेर का शिकार होने वाले शीर्ष खिलाड़ियों में रहीं। रादवांस्का को स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा ने तीन घंटे तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 5-7, 9-7 से हराया।

सेंटर कोर्ट पर हुए पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में सात बार के चैम्पियन फेडरर ने अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी स्टीव जॉनसन को मात्र एक घंटा 36 के संघर्ष में 6-2, 6-3, 7-5 से हरा दिया।

फेडरर अब क्वार्टर फाइनल में सिलिक के साथ भिड़ेंगे। सिलिक ने खुद से अधिक वरीयता वाले जापान के शीर्ष खिलाड़ी की निशिकोरी को मात्र 44 मिनट में 6-1, 5-1 से हराया।

उधर छह बार की मौजूदा चैम्पियन सेरेना को रूस की अपनी प्रतिद्वंद्वी रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को बेहद आसान मुकाबले में एक घंटा 15 मिनट में 7-5, 6-0 से पटखनी दे दी। सेरेना की ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में यह 301वीं जीत रही।

करियर में 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सेरेना को इससे पहले वर्ष के दोनों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। सेरेना 22 ग्रैंड स्लैम जीतकर स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी करने की राह पर हैं।

सेरेना को अब क्वार्टर फाइनल में रूस की एनस्तासिया पावलुचेंकोवा से भिड़ेंगी।

महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में पांचवीं वरीय हालेप ने नौवीं वरीय अमेरिका की मैडिसन कीज को 6-7(7), 6-4, 6-3 से हराया। अन्य मुकाबलों की बात करें तो केर्बर ने जापान की मिसाकी दोई को 6-3, 6-1 से हराया।

2012 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली रादवांस्का को हालांकि चौथे दौरे में सिबुल्कोवा के हाथों हार झेलनी पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल