1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इन दिशानिर्देशों के साथ ब्रिटेन में जल्द हो सकती है मुक्केबाजों की रिंग में वापसी

इन दिशानिर्देशों के साथ ब्रिटेन में जल्द हो सकती है मुक्केबाजों की रिंग में वापसी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2020 07:30 am IST,  Updated : May 07, 2020 07:30 am IST

मुकाबले से 48 घंटे पहले सभी मुक्केबाजों, ट्रेनर और रैफरी का कोरोना वायरस परीक्षण होगा और नतीजा आने पर उन्हें होटल में खुद को आईसोलेशन में रखना होगा।

With these guidelines, boxers may soon return to the ring in the UK- India TV Hindi
With these guidelines, boxers may soon return to the ring in the UK Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ब्रिटेन में जल्द ही मुक्केबाजों की नए दिशानिर्देश के साथ वापसी हो सकती है। मुक्केबाजी प्रमुखों ने रिंग में वापसी के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए है जिसके अनुसार खिलाड़ी को ब्रेक में मास्क पहनना होगा और साथ धूकने के लिए बल्टी का इस्तेमाल करना होगा।

कोरोना वायरस के कारण मुकाबले स्थगित और रद्द होने के बाद मुक्केबाजी अधिकारी कथित तौर पर जुलाई में इन्हें दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

बीबीसी के अनुसार प्रमोटरों को भेजे परामर्श दस्तावेज में प्रस्ताव दिया गया है कि मुक्केबाजी मुकाबले खाली स्टेडियम में हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम पांच मुकाबले होंगे और इसमें से कोई भी चैंपियनशिप मुकाबला नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें - नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत को दोनों मुकाबलों में मिली हार

मुक्केबाजों को बिना मास्क के मुक्केबाजी करने की इजाजत होगी लेकिन रैफरी और मुक्केबाज के साथ मौजूद स्टाफ को मास्क पहनना होगा। मुकाबले से 48 घंटे पहले सभी मुक्केबाजों, ट्रेनर और रैफरी का कोरोना वायरस परीक्षण होगा और नतीजा आने पर उन्हें होटल में खुद को आईसोलेशन में रखना होगा।

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल