1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शंघाई में होने वाली विश्व गोल्फ चैंपियनशिप रद्द

शंघाई में होने वाली विश्व गोल्फ चैंपियनशिप रद्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2020 10:32 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 10:32 am IST

चीनी सरकार ने जुलाई में घोषणा की थी कोविड-19 महामारी के कारण देश 2020 में आगे किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं कर सकता है। 

Golf- India TV Hindi
Golf Image Source : GETTY IMAGES

शंघाई| पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीए) के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने बुधवार को पुष्टि की कि चीन में होने वाली एचएसबीसी चैंपियन्स विश्व गोल्फ चैंपियनशिप (डब्ल्यूजीसी) को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 29 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच शंघाई के शेशान अंतरराष्ट्रीय गोल्फ क्लब में खेला जाना था।

चीनी सरकार ने जुलाई में घोषणा की थी कोविड-19 महामारी के कारण देश 2020 में आगे किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़े : देशभर के खिलाड़ियों को क्रेंद सरकार ने दी सौगात, ग्रुप सी में मिलेगी अब सरकारी नौकरी

पीजीए टूर के कार्यकारी उपाध्यक्ष टाइ वोटाव ने कहा, ‘‘हमने डब्ल्यूजीएी एचएसबीसी चैंपियन्स के आयोजन को लेकर सभी टूर, अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों, चीनी गोल्फ संघ और अन्य स्थानीय पक्षों के साथ बातचीत की।

चीन सरकार के दिशानिर्देशों को देखते हुए हमने 2020 की प्रतियोगिता को रद्द करने का फैसला किया।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल