Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंची मंजू रानी

विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंची मंजू रानी

Reported by: IANS Published : Oct 12, 2019 04:34 pm IST, Updated : Oct 12, 2019 04:34 pm IST

पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही मंजू ने शनिवार को सेमीफाइनल में 48 किलोग्राम वर्ग में थाईलैंड की चुथामाथ काकसात को 4-1 से हराया।

Manju Rani- India TV Hindi
Image Source : @BFI_OFFICIAL/TWITTER Manju Rani

उलान उदे (रूस)। छठी सीड भारत की मंजू रानी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही मंजू ने शनिवार को सेमीफाइनल में 48 किलोग्राम वर्ग में थाईलैंड की चुथामाथ काकसात को 4-1 से हराया।

मंजू ने थाईलैंड की मुक्केबाज को 29-28, 30-27, 29-28, 28-29, 29-28 से मात दी और भारत के लिए इस प्रतियोगिता का पहला रजत पदक पक्का किया।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement