1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक की तैयारी के लिए रूसी एथलीटों के साथ पसीना बहा रहे हैं बजरंग

ओलंपिक की तैयारी के लिए रूसी एथलीटों के साथ पसीना बहा रहे हैं बजरंग

 Reported By: IANS
 Published : Jun 14, 2021 10:40 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 10:40 pm IST

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया तैयारी के अंतिम चरण में हैं और वह इस समय वह रूस के एथलीटों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

ओलंपिक की तैयारी के...- India TV Hindi
ओलंपिक की तैयारी के लिए रूसी एथलीटों के साथ पसीना बहा रहे हैं बजरंग Image Source : @BAJRANGPUNIA

व्लादिकावकज (रूस)| टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया तैयारी के अंतिम चरण में हैं और वह इस समय वह रूस के एथलीटों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

27 साल के बजरंग ने ट्विटर पर कहा, " मैंने रूस में 70 किग्रा में 2019 विश्व चैंपियन डेविड बेव के साथ अपना प्रशिक्षण शुरू किया है। व्लादिकाव्काजी में अच्छे विरल साथी हैं।

पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पुनिया अगले महीने सीधे जापान पहुंचने से पहले तक यहीं पर करीब पांच सप्ताह तक अपना शिक्षण जारी रखेंगे। उनके साथ जॉर्जिया के उनके निजी कोच शाको बेंटिनिडिस भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल