1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Wrestling : यूक्रेन कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट

Wrestling : यूक्रेन कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 12:16 pm IST

विनेश का फाइनल में सामना रविवार को विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की विश्व चैंपियन बोलारूस की वानेसा कलादजिंस्काया के साथ होगा।

Vinesh Phogat- India TV Hindi
Vinesh Phogat Image Source : TWITTER- @PHOGAT_VINESH

नई दिल्ली| एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट यूक्रेन के कीव में आयोजितआउट्स्टैंडिंग यूक्रेन कुश्ती एंड कोच मेमोरियल टूर्नामेंट के महिला वर्ग के 53 किलो भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विनेश का फाइनल में सामना रविवार को विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की विश्व चैंपियन बोलारूस की वानेसा कलादजिंस्काया के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- भारत इंग्लैंड वनडे सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या हुआ बदलाव

विनेश ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेल तथा 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : 'युवराज सिंह के ट्वीट में मुझे नहीं लगा कुछ गलत', आर अश्विन ने दी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल