1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'खैरात में बांटे जाते हैं अर्जुन अवॉर्ड', भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने फेडरेशन पर लगाए गंभीर आरोप

'खैरात में बांटे जाते हैं अर्जुन अवॉर्ड', भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने फेडरेशन पर लगाए गंभीर आरोप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 10, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 02:21 pm IST

युवराज ने कहा “हॉकी इंडिया खैरात में अर्जुन अवार्ड बांट रही है, सोर्स जिनके होते हैं अवॉर्ड उनको मिलता है।” 

Yuvraj Walmiki makes serious allegations against Hockey Federation abou Arjun Awards- India TV Hindi
Yuvraj Walmiki makes serious allegations against Hockey Federation abou Arjun Awards Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि ने हॉकी फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हॉकी इंडिया खैरात में अर्जुन अवार्ड बांट रही है, सोर्स जिनके होते हैं अवॉर्ड उनको मिलता है। युवराज वाल्मीकि पिछले काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। युवराज ने 2011 एशियाई चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ नल्‍टी शूटआउट में गोल दागकर भारत को जीत दिलाई थी। इसी के साथ वह लगातार चार साल तक जर्मन हॉकी लीग खेलने वाले भारत के इकलौते हॉकी खिलाड़ी भी हैं।

युवराज ने हेल्लो ऐप पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में युवराज ने कहा “हॉकी इंडिया खैरात में अर्जुन अवार्ड बांट रही है, सोर्स जिनके होते हैं अवॉर्ड उनको मिलता है।” 

इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि हॉकी इंडिया अपने खिलाड़ियों को कभी सपोर्ट नहीं करता है और उनकी पर्सनल लाइफ में झांकता है।

ये भी पढ़ें - चोट के कारण फेडरर 2020 के बाकी बचे सीजन से हुए बाहर, अगले साल कर सकते हैं वापसी

युवराज ने कहा :टीम में सिलेक्ट होने के लिए खिलाड़ी सोर्स लगाते हैं और उनकी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस की कदर नहीं होती है। अंदरूनी राजनीति की वजह से कई खिलाड़ियों का करियर का बर्बाद हुआ है।"

फेडरेशन पर आरोप लगाने के बीच युवराज ने मौजूदा टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर तारीप की है और कहा है कि भारत ओलंपिक में मेडल ला सकता है। युवराज ने आगे कहा,“भारतीय टीम अच्छा कर रही है। ओलंपिक में टॉप 5 में आ सकती है। यहां तक कि ब्रॉन्ज मेडल भी जीत सकती है।”

बता दें, हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के नाम की अनुशंसा खेलरत्न पुरस्कार के लिये की है जबकि वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गए हैं। मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिये भारत के पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और तुषार खांडकर के नाम भेजे गए हैं। कोच बी जे करियाप्पा और रमेश पठानिया के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये भेजे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल