1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नहीं रहे पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान चरणजीत सिंह, 1964 ओलंपिक में टीम को दिलाया था गोल्ड मेडल

नहीं रहे पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान चरणजीत सिंह, 1964 ओलंपिक में टीम को दिलाया था गोल्ड मेडल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 27, 2022 02:37 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 02:48 pm IST

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान का चरणजीत सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

हॉकी (प्रतीकात्मक...- India TV Hindi
हॉकी (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान का चरणजीत सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। चरणजीत सिंह ने अपनी कप्तानी में 1964 के टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका था।

उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। पांच साल पहले भी चरणजीत को स्ट्रोक हुआ था और तब से वह लकवाग्रस्त थे। उनके बेटे वी पी सिंह ने बताया,‘‘ पांच साल पहले स्ट्रोक के बाद से वह लकवाग्रस्त थे। वह छड़ी से चलते थे लेकिन पिछले दो महीने से उनकी हालत और खराब हो गई। उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।’’ 

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे । इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे। 

सिंह ने कहा,‘‘मेरी बहन के दिल्ली से आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।’’ चरणजीत की पत्नी का 12 वर्ष पहले निधन हो गया था। उनका बड़ा बेटा कनाडा में डॉक्टर है और छोटा बेटा उनके साथ था । उनकी बेटी विवाह के बाद से दिल्ली में रहती है।

(With Bhasha Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल