1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्राजील मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा ने नेमार का समर्थन किया

ब्राजील मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा ने नेमार का समर्थन किया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 23, 2022 11:30 am IST,  Updated : Mar 23, 2022 11:30 am IST

पांच बार के विश्व चैंपियन दक्षिण अमेरिकी जोन स्टैंडिंग का नेतृत्व कर करेंगे और वे 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर में खेले जाने वाले फुटबॉल के शोपीस टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

Brazil, midfielder, Lucas Paqueta, Neymar- India TV Hindi
Lucas Paqueta Image Source : GETTY
ब्राजील के मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा ने चिली और बोलीविया के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए नेमार का समर्थन किया है। नेमार के लिए पेरिस सेंट-जर्मेन का सीजन निराशाजनक रहा है, उन्होंने 21 मैचों में सिर्फ पांच गोल किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में रियल मैड्रिड के हाथों पीएसजी के चैंपियंस लीग से बाहर होने के बाद 30 वर्षीय खिलाड़ी की आलोचना तेज हो गई थी।
 
पाक्वेटा ने मंगलवार शाम पत्रकारों से कहा, "आप हमेशा मेरे मुंह से सुनेंगे कि नेमार एक महान व्यक्ति हैं, एक महान पेशेवर खिलाड़ी है, जिनके पास शानदार प्रतिभा है और वह ब्राजील की टीम के एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।"
 
 
 
ब्राजील गुरुवार (24 मार्च) को रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में चिली और पांच दिन बाद ला पाज में बोलीविया से भिड़ेगा।
 
पांच बार के विश्व चैंपियन दक्षिण अमेरिकी जोन स्टैंडिंग का नेतृत्व कर करेंगे और वे 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर में खेले जाने वाले फुटबॉल के शोपीस टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल