1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2025: कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच होगा खिताबी मैच, जानें कब और कहां देखें लाइव

US Open 2025: कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच होगा खिताबी मैच, जानें कब और कहां देखें लाइव

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 07, 2025 01:57 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 01:57 pm IST

US Open 2025: कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच यूएस ओपन 2025 में पुरुष सिंगल्स का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों प्लेयर्स की नजरें खिताब जीतकर रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन भी हासिल करने पर होगी।

Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner- India TV Hindi
कार्लोस अल्कारेज बनाम यानिक सिनर Image Source : AP

साल 2025 का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में अब तक महिला सिंगल्स के अलावा डबल्स का खिताब जीतने वाले विजेताओं का फैसला हो चुका है, वहीं फैंस की नजरें अब पुरुष सिंगल्स के फाइनल मुकाबले पर लगी हुई हैं, जिसमें वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 और 2 के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। इटली के 24 साल के खिलाड़ी यानिक सिनर का फाइनल मैच में सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा और दोनों के बीच अब तक खेले गए मैचों में काफी रोमांच देखने को मिला है। दोनों प्लेयर्स के बीच यूएस ओपन 2025 मेंस सिंगल्स फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा।

मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच इस समय होगा शुरू और यहां देखें लाइव

यूएस ओपन 2025 में पुरुष सिंगल्स का फाइनल मैच में 7 सितंबर को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच में खेला जाएगा। दोनों प्लेयर्स के बीच इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11:30 पर होगी, जिसमें भारतीय फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप पर होगी, जिसमें फैंस अपने स्मार्ट टीवी पर हॉटस्टार में लॉगिन कर इस मुकाबले को देख सकते हैं।

अल्कारेज का अब तक सिनर के खिलाफ दिखा दबदबा

कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों प्लेयर्स के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 9 मैचों को जहां अल्कारेज ने जीता है तो वहीं सिनर 5 मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं। इस साल दोनों के बीच हुए विंबलडन के फाइनल मुकाबले में भी भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसे सिनर ने अपने नाम किया था। ऐसे में अल्कारेज की नजरें यूएस ओपन 2025 को जीतकर अपना बदला लेने पर भी रहने वाली हैं। बता दें कि अल्कारेज ने सेमीफाइनल मुकाबले में जहां नोवाक जोकोविच को मात दी थी को वहीं सिनर ने सेमीफाइनल मैच में ऑगर अलियासिमे को मात दी थी।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा के पास बड़ा मौका, एशिया कप 2025 में तोड़ सकते हैं धवन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

38 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, सिर्फ 17 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी; लगाए 5 छक्के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल