1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिव्या देशमुख ने जीता शतरंज वर्ल्ड कप का खिताब, पूर्व कोच ने तुंरत कर दी उनकी धोनी से तुलना

दिव्या देशमुख ने जीता शतरंज वर्ल्ड कप का खिताब, पूर्व कोच ने तुंरत कर दी उनकी धोनी से तुलना

 Published : Jul 28, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 11:09 pm IST

दिव्या देशमुख को दिग्गज खिलाड़ियों से सजी महिला विश्व कप 2025 में सिर्फ इस उम्मीद के साथ आई थी कि वह भविष्य में ग्रैंडमास्टर बनने की अपनी यात्रा में वह कम से कम एक ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर सकेंगी, लेकिन उन्होंने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

Divya Deshmukh- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी और दिव्या देशमुख Image Source : GETTY

फिडे शतरंज महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भारत की दिव्या देशमुख ने कोनेरू हम्पी को हराकर जीता है। खिताब जीतने के साथ ही वह ग्रैंडमास्टर बन गई हैं। फाइनल में दोनों भारतीय प्लेयर्स ने अंत तक हार नहीं मानी और बाद में इसके विजेता का फैसला टाई ब्रेकर के जरिए हुआ। 38 साल की हम्पी सबसे कुशल और सुलझी हुई शतरंज खिलाड़ियों में से एक हैं। वह दो दशकों से भी अधिक समय से भारतीय महिला शतरंज की ध्वजवाहक रही हैं। दिव्या का उनके खिलाफ जीतना भारतीय शतरंज के लिए एक शानदार क्षण था। अब दिव्या के प्रारंभिक कोच श्रीनाथ नारायणन ने उनकी खूब तारीफ की है।

धोनी की तरह दबाव में करती है अच्छा प्रदर्शन: नारायणन

श्रीनाथ नारायणन ने चेन्नई से फोन पर पीटीआई से कहा कि दिव्या काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं। बीतते समय के साथ वह अधिक बहुमुखी बन गई है। मुझे लगता है कि वह सभी फॉर्मेट (क्लासिकल, रैपिड और और ब्लिट्ज) में समान रूप से अच्छी है। मुझे लगता है कि मुश्किल परिस्थितियों में उसके खेल में और परिपक्वता आ जाती है। वह महेंद्र सिंह धोनी की तरह है जो आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलट देते हैं। मैंने कई बार देखा है कि दिव्या अहम मैचों में दबाव में अच्छा प्रदर्शन करती रही है।

श्रीनाथ ने कहा कि वह अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली रही है। उसमें इन बड़े मैचों और टूर्नामेंटों को जीतने की एक खास तरह की क्षमता है। मैंने जिस पहले टूर्नामेंट में उसे कोचिंग दी थी, उसमें उसने आखिरी राउंड में ईरान के खिलाफ एक बहुत महत्वपूर्ण बाजी जीतने में सफल रही थी।

दिव्या देशमुख देश की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं

दिव्या देशमुख इस दौरान देश की चौथी और कुल 88वीं महिला ग्रैंडमास्टर बनी। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उनके लिए हालांकि ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करना मुश्किल लग रहा था। श्रीनाथ ने नागपुर की इस खिलाड़ी को 2020 तक कोचिंग दी है। उन्हें दिव्या की क्षमता का अंदाजा 2018 में ही हो गया था और कैंडिडेट टूर्नामेंट का क्वालीफिकेशन हासिल करने के बाद उनके पास विश्व चैंपियन बनने की भी क्षमता है। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

ओवल में खत्म होगा 23 साल का लंबा इंतजार? टीम इंडिया के गेंदबाज कर पाएंगे ऐसा कमाल

केएल राहुल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे करने का सुनहरा मौका, अब सिर्फ इतनों की है जरूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल