1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना के खिलाफ वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का रहा पलड़ा भारी, अब तक ऐसा रहा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

अर्जेंटीना के खिलाफ वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का रहा पलड़ा भारी, अब तक ऐसा रहा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 15, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 01:00 pm IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड की टीम से होगा। अभी तक विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का अर्जेंटीना के खिलाफ पलड़ा थोड़ा भारी दिखा है।

Lionel Messi And Harry Kane- India TV Hindi
लियोनल मेसी और हैरी केन Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल में पहुंचने वाली एक टीम का फैसला स्पेन और फ्रांस के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले से हो गया, जिसमें स्पेन की टीम ने फ्रांस को 2-0 से मात देने के साथ विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अब फाइनल में उनकी भिड़ंत किस टीम से होगी इसका फैसला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल से होगा। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 16 जुलाई की देर रात 12:30 पर होगा, जिसमें ये मैच जॉर्जिया के अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का अर्जेंटीना के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर देखने को मिला है ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन के लिए ये मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।

विश्व कप में अब तक पांच बार हुआ है दोनों टीमों का आमना-सामना

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच में विश्व कप के इतिहास में अब तक पांच बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें साल 1962 में हुए मुकाबले को इंग्लैंड ने 3-1 के अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद साल 1966 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच हुए मैच को इंग्लैंड की टीम 1-0 से जीतने में कामयाब रही थी। दोनों टीमों के बीच तीसरी भिड़ंत साल 1986 के वर्ल्ड में हुई थी और इस मैच को अर्जेंटीना ने 2-1 के अंतर से जीता था। साल 1998 के वर्ल्ड कप में हुआ मुकाबला दोनों हाफ का खेल खत्म होने पर 2-2 से बराबर रहा था, जिसमें बाद में पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मुकाबला 4-3 से जीता था। साल 2002 के विश्व में दोनों टीमों के बीच पिछली बार आमना-सामना हुआ था और उसको इंग्लैंड की टीम 1-0 से जीतने में कामयाब रही थी। दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेले गए 14 मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम 6 मैचों को जीतने में जहां कामयाब रही तो वहीं अर्जेंटीना ने तीन मुकाबले जीते हैं जबकि 5 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

कब-कहां और कैसे देखें अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच में खेले जाने वाले फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को भारतीय फैंस टीवी पर सीधा प्रसारण फ्री डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इस विश्व कप में ये अभी के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक है, ऐसे में सभी की नजरें इसपर रहने वाली हैं। वहीं इस मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जी5 ऐप पर होगी, जहां फैंस लॉगिन कर मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी और एम्बाप्पे के बीच गोल्डन बूट की जंग, बराबर गोल होने पर कैसे चुना जाता है विनर? जानें नियम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, स्विट्जरलैंड को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से दी मात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल