1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup 2026, Day 3: कतर बनाम स्विट्जरलैंड और ब्राजील बनाम मोरक्को के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

FIFA World Cup 2026, Day 3: कतर बनाम स्विट्जरलैंड और ब्राजील बनाम मोरक्को के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 13, 2026 10:13 am IST,  Updated : Jun 13, 2026 10:13 am IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन (13 जून) फुटबॉल फैंस को तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आज ग्रुप बी और ग्रुप सी की टीमें सुपर-राउंड में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

Switzerland Football players- India TV Hindi
स्वीट्जरलैंड फुटबॉल प्लेयर्स Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन (13 जून) फुटबॉल प्रेमियों को एक के बाद एक तीन बेहद रोमांचक ग्रुप स्टेज मैच देखने को मिलने वाले हैं। आज के दिन ग्रुप बी और ग्रुप सी की टीमें मैदान पर उतरकर सुपर-राउंड में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। पहला मैच ग्रुप बी के टीमों के बीच खेला जाएगा, जहां कतर और स्विट्जरलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दूसरा और तीसरा मैच ग्रुप सी के टीमों के बीच खेला जाएगा।

स्विट्जरलैंड और कतर का होगा आमना-सामना

दिन का पहला मुकाबला ग्रुप बी से है, जहां कतर का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। यह मैच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। स्विट्जरलैंड की मजबूत डिफेंस  के सामने कतर के स्ट्राइकर्स की असली परीक्षा होने वाली है। भारतीय समयानुसार यह मैच 14 जून को देर रात 3:30 बजे से शुरू होगा। तकनीकी और रणनीतिक रूप से यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। यदि कतर को इस मैच में अंक हासिल करने हैं, तो उन्हें स्विस मिडफील्ड के दबदबे को तोड़ते हुए गोल के शुरुआती मौके भुनाने होंगे।

ग्रुप सी में ब्राजील की भिड़ंत मोरक्को से

इसके बाद, ग्रुप सी के सबसे बड़े मुकाबले में फुटबॉल जगत की सबसे मजबूत टीमों में से एक ब्राजील की भिड़ंत मोरक्को से होगी। न्यू जर्सी के फेमस मेटलाइफ स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे होने वाले इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी। फैंस भारत में ये मैच 14 जून को सुबह 3:30 बजे से देख पाएंगे। मोरक्को की टीम पिछले वर्ल्ड कप के अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी, जबकि ब्राजील की टीम अपनी पांच सितारा साख को मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

हैती और स्कॉटलैंड की टीमें होंगी आमने-सामने

तीसरे दिन का आखिरी मैच भी ग्रुप सी का ही होगा, जिसमें हैती और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मैसाचुसेट्स के फॉक्सबरो स्थित बोस्टन स्टेडियम में यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमों के लिए ग्रुप स्टेज की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए ये सभी मुकाबले देर रात और कल सुबह लाइव प्रसारित किए जाएंगे। भारत में ये मुकाबला 14 जून को सुबह 6:30 बजे शुरू होगा।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: जोवो ल्युकिक का ऐतिहासिक गोल भी बोस्निया को नहीं दिला सका जीत, कनाडा की शानदार वापसी

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में इंग्लैंड का करिश्मा, बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल