1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने किया सालाना अवॉर्ड लिए रिकॉर्ड 12 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का ऐलान

हॉकी इंडिया ने किया सालाना अवॉर्ड लिए रिकॉर्ड 12 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का ऐलान

 Written By: Vanson Soral
 Published : Mar 10, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 02:50 pm IST

हॉकी इंडिया ने अपने सातवें सालाना अवॉर्ड्स के लिए 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की जिसके लिए आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को नामित किया गया है।

Hockey India- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : HOCKEY INDIA

हॉकी इंडिया ने अपने सातवें सालाना अवॉर्ड्स के लिए रिकॉर्ड 12 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का ऐलान किया है। इसमें आठ कैटेगिरी में 32 खिलाड़ियों को नामिनेट किया गया है। यह वार्षिक पुरस्कार समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जहां 2024 सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह प्रतिष्ठित बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड आकर्षण का केंद्र होगा जो साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा। समारोह में युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। जुगराज सिंह पुरस्कार उभरते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी को और असुंता लाकड़ा पुरस्कार उभरती हुई सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा।

इस बार के पुरस्कार समारोह का विशेष महत्व है, क्योंकि यह उसी दिन आयोजित किया जा रहा है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 50 साल पहले 1975 में ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीता था—जो देश का अब तक का एकमात्र हॉकी वर्ल्ड कप खिताब है। साथ ही, 2025 में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा, क्योंकि भारत को 7 नवंबर 1925 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) से मान्यता मिली थी। 

हॉकी इंडिया सालाना अवॉर्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेशन इस प्रकार हैं: 

  • साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार: बिचू देवी खारीबाम, कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सविता। 
  • साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार: संजय, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, उदिता। 
  • साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार: जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, सुमित। 
  • साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार: लालरेम्सियामी, अभिषेक, सुखजीत सिंह, नवनीत कौर। 
  • साल की उभरती हुई महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार (21 साल से कम): ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनेलिता टोप्पो। 
  • साल के उभरते हुए पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (21 साल से कम) : अर्शदीप सिंह, आमिर अली, शारदानंद तिवारी, अराइजीत सिंह हुंदल। 
  • साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: सविता पुनिया, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, नवनीत कौर। 
  • साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: अभिषेक, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह। 

(PTI Inputs )

यह भी पढ़ें:

अंग्रेज बल्लेबाज ने लगातार दूसरे सीजन IPL से खींचे अपने हाथ, लग सकता है 2 साल का बैन

चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, तोड़ा ब्रायन लारा का 21 साल पुराना विश्व कीर्तिमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल