1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. MI एमिरेट्स और दुबई कैपिटल्स के बीच ILT20 2024 का फाइनल, जानें कैसे देखें लाइव मैच

MI एमिरेट्स और दुबई कैपिटल्स के बीच ILT20 2024 का फाइनल, जानें कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 16, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 01:50 pm IST

ILT20 2024 का फाइनल मुकाबला MI एमिरेट्स और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं।

ILT20 2024- India TV Hindi
MI Emirates and Dubai Capitals 2024 Image Source : ILT20

ILT20 2024 अपने आखिरी स्टेज में है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमआई एमिरेट्स और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक फाइनल मैच की उम्मीद है। एमआई एमिरेट्स ने क्वालीफायर 1 में गल्फ जायंट्स पर 45 रन की शानदार जीत के साथ फाइनल में एंट्री मारी थी। हालांकि एमआई एमिरेट्स ने टूर्नामेंट में दो बार दुबई कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला और दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दुबई कैपिटल्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए जी-जान से मेहनत की है। एलिमिनेटर में अबू धाबी नाइट राइडर्स को हराने के बाद, उन्होंने क्वालीफायर 2 में गल्फ जायंट्स को हराया, और फाइनल मुकाबले तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कब, तहां और कैसे देख सकते हैं।

दुबई कैपिटल्स बनाम एमआई एमिरेट्स मैच से जुड़ी सभी जानकारियां

एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 2024 फाइनल कब खेला जाएगा?

एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 फाइनल शनिवार, 17 फरवरी 2024 को खेला जाएगा। 

एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 फाइनल 2024 कहां खेला जाएगा?

एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।

एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 फाइनल 2024 किस समय शुरू होगा?

एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 फाइनल भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे शुरू होगा।

भारत में एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग, प्रसारण कैसे देखें?

एमआई एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल्स ILT20 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग भारत और श्रीलंका में सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, जी टीवी एचडी और जी टीवी पर प्रसारित की जाएगी।

ILT20 2024 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

एमआई अमीरात: अकील होसेन, अंबाती रायुडू, आंद्रे फ्लेचर, कोरी एंडरसन, डैनियल मूसली, ड्वेन ब्रावो, फजलहक फारूकी, जॉर्डन थॉम्पसन, किरोन पोलार्ड, कुसल परेरा, मैककेनी क्लार्क, मुहम्मद वसीम, निकोलस पूरन (कप्तान), नोस्टश केनजिगे, ओडियन स्मिथ , ट्रेंट बोल्ट, विजयकांत व्यासकांत, वकार सलामखिल, विल स्मीड

दुबई कैपिटल्स: एंड्रयू टाय, दासुन शनाका, डेविड वार्नर, दुशमंथा चमीरा, जो रूट, मार्क वुड, मैक्स होल्डन, मोहम्मद मोहसिन, नुवान तुषारा, रहमानुल्लाह गुरबाज, राजा अकीफ, रोमन पॉवेल, रूलोफ वान डेर मेरवे, सदीरा समरविक्रमा, सैम बिलिंग्स, सिकंदर रजा

यह भी पढ़ें

सरफराज को IPL 2024 ऑक्शन में न लेकर पछता रही होंगी टीमें! अब दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगी कीमत

WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, जीतकर भी नहीं बन पाएगी नंबर 1

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल