1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. SAFF U17 Women Championship: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

SAFF U17 Women Championship: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

 Published : Aug 17, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 01:54 pm IST

सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला नेपाल की टीम से खेलेगी।

football- India TV Hindi
फुटबॉल Image Source : GETTY

सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल 23 प्लेयर्स को मौका मिला है। यह चैंपियनशिप 20 से 31 अगस्त तक थिम्पू में आयोजित होगी। मुख्य कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन इससे पहले भारतीय अंडर-20 टीम को एएफसी महिला एशियाई कप क्वालीफायर में पहुंचा चुके हैं। वह अब अंडर-17 टीम का नेतृत्व करेंगे, जो अक्टूबर में किर्गिज गणराज्य में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर से पहले सैफ चैम्पियनशिप में खेलेगी।

सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप में कुल चार टीमें लेंगी हिस्सा

नए फॉर्मेट में भारतीय प्लेयर्स को खेलने का अधिक चांस मिलेगा। सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप में कुल चार टीमें डबल राउंड रॉबिन लीग में हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं। हर टीम 6 मैच खेलेगी और बाद में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली टीम टूर्नामेंट की चैंपियन बन जाएगी।

नेपाल के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ 20 अगस्त को खेलेगी। इसके बाद 22 अगस्त को टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। फिर 24 और 27 अगस्त को उसका मुकाबला भूटान से, नेपाल (29 अगस्त) और अंत में बांग्लादेश (31 अगस्त) के खिलाफ खेलेगी। होगा। सभी मैच थिम्पू के चांगलिमथांग स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम का स्क्वाड:

गोलकीपर: मुन्नी, सूरजमुनी कुमारी, तम्फसाना देवी कोन्जेंगबाम। 

डिफेंडर: अलीना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, बिनीता होरो, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकड़ा, प्रिया, रितु बड़ाईक, तानिया देवी टोनंबम। 

मिडफील्डर: अभिस्ता बासनेट, अनीता डुंगडुंग, बीना कुमारी, बोनिफिलिया शुल्लाई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, श्वेता रानी, थंडामोनी बास्की। 

फॉरवर्ड: अनुष्का कुमारी, नीरा चानू लोंगजाम, पर्ल फर्नांडीस, वैलैना जाडा फर्नांडीस।

मुख्य कोच: जोआकिम एलेक्ज़ेंडरस

सहायक कोच: निवेथा रामदास

गोलकीपर कोच: दीपांकर चौधरी

स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: सैफुल्ला

यह भी पढ़ें:

T20I क्रिकेट में कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से इतने रन दूर मैक्सवेल, बटलर को छोड़ दिया पीछे

खत्म हो गया बाबर-रिजवान का T20I करियर? सेलेक्टर्स ने एशिया कप 2025 के लिए नहीं दी जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल