1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टीम इंडिया की वर्ल्ड रैंकिंग में हुआ सुधार, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का हुआ इतना फायदा

टीम इंडिया की वर्ल्ड रैंकिंग में हुआ सुधार, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का हुआ इतना फायदा

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 13, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 07:08 pm IST

भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब मलेशिया को 4-3 से हराकर जीता। इसका फायदा भारतीय हॉकी टीम को रैंकिंग में मिला है।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
Indian Hockey Team Image Source : PTI

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को  4-3 से हरा दिया। भारतीय टीम की तरफ से खिलाड़ियों ने बहुत ही धमाकेदार खेल दिखाया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप ने गोल किए। टीम इंडिया ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। भारतीय टीम को ट्रॉफी जीतने का फायदा रैंकिंग में मिला है। 

भारतीय हॉकी टीम को हुआ फायदा 

मलेशिया के खिलाफ खिताब जीतने के बाद भारत इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की नई रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। एशियाई खेलों से पहले रैंकिंग में इस सुधार से भारतीय टीम का हौसला बढ़ेगा। भारत (2771.35 अंक) इंग्लैंड (2763.50 अंक) को पछाड़ कर एक स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा। इस रैंकिंग में नीदरलैंड (3095.90 अंक) पहले और बेल्जियम (2917.87 अंक) दूसरे स्थान पर है। 

दूसरी बार तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

यह दूसरी बार है जब भारत एफआईएच रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा। भारतीय टीम ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने के बाद रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया था। टोक्यो में भारत ने ओलंपिक में पदक के 41 साल के सूखे को खत्म किया था। एशियंन चैंपियंस ट्रॉफी की उपविजेता मलेशिया नौंवे स्थान पर बरकरार है। इस रैंकिंग में कोरिया 11वें, पाकिस्तान 16वें स्थान पर है। टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही जापान की टीम रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गई है। 

पीछे होने के बाद की थी शानदार वापसी 

भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में एक समय मलेशिया के खिलाफ 3-1 से पीछे चल रही थी, लेकिन तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत कौर और गुरजंत ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल किए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया ने मैच में बराबरी हासिल की थी। फिर चौथे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने  23 सितंबर से होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया। 

यह भी पढ़ें: 

Shubman Gill: इस प्लान से शुभमन गिल ने फॉर्म में की वापसी, साथी खिलाड़ी से कर दिया बड़ा खुलासा

T20I में इस टीम ने की सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी, पाकिस्तान से आगे भारत; जानें चौंकाने वाला आंकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल