1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय टीम के आज 2 मुकाबले, रात 10:30 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

भारतीय टीम के आज 2 मुकाबले, रात 10:30 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jul 24, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 03:57 pm IST

भारतीय हॉकी टीम के लिए 24 जुलाई यानी आज का दिन काफी अहम है। भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम आज रात 2 मुकाबले खेलेगी, जिसमें एक भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी शामिल है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : HOCKEY INDIA/@THEHOCKEYINDIA

भारतीय टीम ओमान की राजधानी मस्कट में खेली जा रही यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में शिरकत कर रही है। इस टूर्नामेंट का 20 जुलाई से आगाज हुआ था, जिसमें अब तक भारतीय मेन्स टीम 4 मैचों में 4 जीत के साथ शानदार फॉर्म में है। 23 जुलाई को FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों ने अपने-अपने एलीट पूल में जीत का सिलसिला जारी रखा। महिला टीम ने कजाकिस्तान पर 10-0 से शानदार जीत हासिल की, जबकि पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 8-3 से हराया।

अब 24 जुलाई यानी आज भारतीय मेन्स टीम 2 मुकाबले खेलेगी, जिसमें पहला मुकाबला मेजबान ओमान की टीम से होगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। इससे पहले भारतीय मेन्स टीम अपने पिछले 4 मुकाबलों में बांग्लादेश को 2 बार जबकि ओमान और पाकिस्तान को मात दे चुकी है।

गौरतलब है कि यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप 2026 FIH Hockey5s वर्ल्ड कप 2026 (अंडर-18) के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। इसमें एशिया के सबसे होनहार युवा हॉकी खिलाड़ी वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रहे हैं। भारतीय टीम 24 जुलाई को मेन्स एलीट कैटेगिरी के अपने पहले मुकाबले में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से ओमान का सामना करेगी। इसके बाद भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से भारतीय टीम की पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।

25 जुलाई तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रतियोगिताओं वाला यह टूर्नामेंट 6 दिनों का है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में अब तक तेज-तर्रार Hockey5s एक्शन देखने को मिला है और आखिरी 2 दिन भी कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है। यह टूर्नामेंट फॉर्मेट Hockey5s की रफ्तार, कौशल और रोमांच को दिखाने के साथ ही एशियाई हॉकी के भविष्य के सितारों के लिए एक मंच भी प्रदान कर रहा है।

महिला टीम की चीन और उज्बेकिस्तान से टक्कर

भारतीय मेन्स टीम की तरह भारतीय वूमन्स टीम भी आज 2 मुकाबले खेलती नजर आएगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर चीन से होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद महिला टीम का दूसरा मुकाबला रात 10 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की टक्कर उज्बेकिस्तान से होगी।

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, दिग्गज हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कप्तानी

भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग 2025-26 में लगातार दूसरी बार चटाई धूल, मुकाबले को एकतरफा 7-1 से जीता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल