1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: जमशेदपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर मुंबई टॉप पोजीशन पर बरकरार

ISL: जमशेदपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर मुंबई टॉप पोजीशन पर बरकरार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 10, 2021 08:26 am IST,  Updated : Dec 10, 2021 12:23 pm IST

इंडियन सुपर लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी ने जमशेदपुर को 4-2 से हरा दिया है।इस जीत के साथ मुंबई ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल की अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

Mumbai City- India TV Hindi
Mumbai retains top position after beating Jamshedpur in a thrilling match Image Source : TWITTER/INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 4-2 से हरा दिया
  • जीत के साथ मुंबई ने अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा
  • जमशेदपुर 5 मैचों में 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है

इंडियन सुपर लीग (ISL) के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) ने जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 4-2 से हरा दिया है। इस जीत के साथ मुंबई ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल की अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। मैच में मुंबई के लिये कासियो गैब्रियल ने तीसरे , बिपिन सिंह ने 17वें, इगोर एंगुलो ने 24वें और वाय काटाटाउ ने 70वें मिनट में गोल दागे। वहीं जमशेदपुर के लिए कोमल थाटाल ने 48वें और अली सबिया ने 55वें मिनट में गोल किए।

इंडिया ए ने इंडिया डी को हराकर महिला चैलेंजर ट्रॉफी जीती

मैच में मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में गैब्रियल ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। वहीं बिपिन ने 17वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। अभी जमशेदपुर की टीम मैच में संभलने की कोशिश ही कर रही थी कि एंगुलो ने 24वें मिनट में तीसरा गोल कर मुंबई को मैच में 3-0 से आगे कर दिया। हाफ टाईम  तक मुंबई की ये बढ़त बरकरार रही। वहीं मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कोमल ने जमशेदपुर की टीम के लिए पहला गोल किया। जबकि अली साबिया ने मैच के 55वें मिनट में गोल कर जमशेदपुर के लिए मैच में वापसी की उम्मीदें जगा दी। हालांकि मैच के 70 वें मिनट में काटाटाउ ने मुंबई के लिए मैच का चौथा गोल किया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हुआ और मुंबई ने मैच को 4-2 से अपने नाम कर लिया।

बता दें कि इस जीत के बाद मुंबई के अब पांच मैचों में 12 अंक है और वह शीर्ष पर है। वहीं जमशेदपुर 5 मैचों में 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल