1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Neeraj Chopra Birthday: जैवलिन में 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय, दुनिया में लहराया है तिरंगा

Neeraj Chopra Birthday: जैवलिन में 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय, दुनिया में लहराया है तिरंगा

 Published : Dec 24, 2024 11:52 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 12:01 pm IST

Neeraj Chopra: सुपर स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीते हैं। वह आजाद भारत में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले कुल चौथे भारतीय हैं। सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ऐसा कर चुकी हैं।

नीरज चोपड़ा- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : GETTY

Neeraj Chopra Birthday: जैवलिन खेल को अगर भारत में प्रसिद्ध करने का श्रेय अगर किसी खिलाड़ी को जाता है, तो वह सिर्फ नीरज चोपड़ा हैं। उन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीतकर जैवलिन को भारत के घर-घर में पहुंचाया। आज जैविलन ने भारतवासियों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। नीरज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वह जैवलियन में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय प्लेयर हैं। 

भारतीय सेना में हैं सूबेदार मेजर

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 में हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ था। वह आज 27 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 27 के होने से पहले ही ट्रैक एंड फील्ड के इस दिग्गज भारतीय एथलीट ने करियर में कई अहम मुकाम को छुआ है। ओलंपिक के अलावा वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल भी जीत चुके हैं। उनके ताज में डायमंड लीग का खिताब भी चमक रहा है। नीरज ने साल 2012 और साल 2014 में कई नेशनल टूर्नामेंट्स जीते और इससे उनके खेल के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें साल 2016 में भारतीय सेना में भर्ती किया गया। वह फिलहाल सूबेदार मेजर के पद पर नियुक्त हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। 

अभिवन बिंद्रा के बाद गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय

टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। वह व्यक्तिगत इवेंट में अभिनव बिंद्रा के बाद गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय प्लेयर बने थे। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भले ही वह सोना नहीं जीत पाए हों, लेकिन देश को चांदी जरूर दिलाई। इस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले स्थान पर रहे और नीरज दूसरे। अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो किया था। जबकि नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 है। तब नीरज की मां ने कहा था कि दोनों उसी के बेटे हैं चाहें नीरज गोल्ड जीते या अरशद। वह बहुत खुश हैं। 

डायमंड लीग में भी लहराया था परचम

नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में डायंड लीग का खिताब जीता था, लेकिन इस साल डायमंड लीग फाइनल में वह ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। साल 2023 में भी वह दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने अब तक खेले हर बड़े टूर्नामेंट में खिताब जीता है और भारतवासियों को खुशी दी है। वह दुनिया के किसी भी कोने में खेल रहे हों उन्होंने तिरंगा लहराया है। अब उनका लक्ष्य 90 मीटर से ज्यादा दूर थ्रो फेंकने पर होगा, क्योंकि वह अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs AUS के बीच चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी, अचानक हुआ बड़ा ऐलान

मनु भाकर को मिल सकता है खेल रत्न, खेल मंत्रालय ने दिया जवाब; फाइनल लिस्ट नहीं हुई तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल