1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के कोच पर लगा लाइफटाइम बैन, सामने आई ये बड़ी वजह

पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के कोच पर लगा लाइफटाइम बैन, सामने आई ये बड़ी वजह

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 13, 2025 09:15 am IST,  Updated : Oct 13, 2025 09:15 am IST

अरशद नदीम के कोच सलमान इकबाल पर एथलेक्टिस फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान ने आजीवन प्रतिबंध लगाया है। उन पर पंजाब संघ के चुनाव कराकर उल्लंघन करने का आरोप है।

arshad nadeem- India TV Hindi
अरशद नदीम Image Source : AP

Arshad Nadeem: पाकिस्तान के अरशद नदीम हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप में अच्छा नहीं कर पाए थे। इसके बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। जबकि वह लंबे समय से इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे थे। अब एथलेक्टिस फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान ने अरशद नदीम के कोच सलमान इकबाल पर लाइफटाइम बैन लगाया है।

एथलेटिक्स गतिविधि में भाग नहीं ले सकते हैं सलमान इकबाल

एथलेक्टिस फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान ने पंजाब एथलेटिक्स संघ के संविधान का उल्लंघन करने के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। वह इस संघ के अध्यक्ष हैं। आजीवन प्रतिबंध के तहत इकबाल किसी भी एथलेटिक्स गतिविधि में भाग नहीं ले सकते और कोचिंग भी नहीं दे सकते हैं और किसी भी स्तर पर कोई पद पर काबिज नहीं हो सकते हैं।

पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने अरशद नदीम के खराब प्रदर्शन के लिए मांगा था जवाब

पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (PAAF) ने सलमान इकबाल पर पंजाब संघ के चुनाव कराकर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है जो अगस्त में हुए थे। सितंबर में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था और इसने पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड को दिए गए उनके जवाब के एक दिन बाद 10 अक्टूबर को इकबाल पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। यह फैसला हाल में इकबाल द्वारा पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड को भेजे गए जवाब से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है जिसमें उनसे टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नदीम के खराब प्रदर्शन के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। PSB ने भाला फेंक खिलाड़ी की ट्रेनिंग और सफर पर हुए खर्च के बारे में भी जानकारी मांगी थी। 

सलमान इकबाल पिछले कुछ सालों से अरशद नदीम के कोच रहे हैं। उन्होंने यह खुलासा करके सभी को हैरत में डाल दिया था कि पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने नदीम से जुड़ी किसी भी चीज से खुद को अलग कर लिया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि साउथ अफ्रीका में नदीम की ट्रेनिंग के लिए उन्हें अपने दोस्त से आर्थिक मदद लेनी पड़ी थी। इससे पाकिस्तान में कई लोग नाराज हो गए थे। जैविलन थ्रो में पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता था। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना का ODI क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली बल्लेबाज

एशेज से पहले टेंशन में टीम, कप्तान का पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल, खुद कर दिया बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल