1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Paris Olympics 2024 में बॉक्सिंग इवेंट में भारत को मेडल जीतने की उम्मीद, इन 6 प्लेयर्स ने किया है क्वालीफाई

Paris Olympics 2024 में बॉक्सिंग इवेंट में भारत को मेडल जीतने की उम्मीद, इन 6 प्लेयर्स ने किया है क्वालीफाई

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 15, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 02:11 pm IST

Paris Olympics 2024: भारत की तरफ से इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से होने वाले ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग इवेंट के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 6 प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से कुछ से मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है।

Nikhat Zareen - India TV Hindi
परिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से हिस्सा ले रहे 6 बॉक्सिंग खिलाड़ी Image Source : GETTY

Paris Olympics 2024: भारत की तरफ से इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय दल से सभी को काफी उम्मीदें हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत जहां 7 पदक जीतने में कामयाब हो सका था तो वहीं इस बार पदकों की संख्या दहाई के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें बॉक्सिंग के होने वाले इवेंट्स पर भी सभी की नजरें रहेंगी जिसमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 6 प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सबसे बड़े नाम के रूप में देखा जाए तो उसमें स्टार महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी निकहत जरीन का नाम है जिनका पिछले एक साल में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

बॉक्सिंग में भारत के 2 पुरुष और 4 महिलाओं ने किया है क्वालीफाई

पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से बॉक्सिंग के विभिन्न इवेंट्स के लिए 2 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। इसमें पुरुष प्लेयर्स में अमित पंघाल का नाम है जिन्होंने 51 किलोग्राम कैटेगिरी इवेंट्स में अपनी जगह बनाई है तो वहीं निशांत देव ने 71 किलोग्राम कैटेगिरी में अपनी जगह को पक्का किया है। वहीं महिला प्लेयर्स को लेकर बात की जाए तो उसमें निखत जरीन ने जहां 50 किलोग्राम कैटेगिरी में क्वालीफाई किया है तो प्रीति पवार 54 किलोग्राम कैटेगिरी के इवेंट में शामिल हैं। जैस्मीन लेम्बोरिया 57 किलोग्राम की कैटेगिरी का हिस्सा हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में बॉक्सिंग इवेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी

अमित पंघाल - पुरुष 51 किलोग्राम कैटेगिरी

निशांत देव - पुरुष 71 किलोग्राम कैटेगिरी

प्रीति पवार - महिला 50 किलोग्राम कैटेगिरी

निकहत जरीन - महिला 50 किलोग्राम कैटेगिरी

जैस्मीन लेम्बोरिया - महिला 57 किलोग्राम कैटेगिरी

लवलीना बोरगोहेन  - महिला 75 किलोग्राम कैटेगिरी

ये भी पढ़ें

Olympics 2024: भारत में कैसे देख पाएंगे टीवी और मोबाइल पर ओलंपिक मुकाबले, ये रहा आसान तरीका

अर्जेंटीना ने जीता कोपा अमेरिका 2024 का खिताब, लियोनल मेसी के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल