1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को एक इवेंट से मिले 2 मेडल, क्लब थ्रो में धर्मबीर ने जीता गोल्ड; प्रणव के खाते में आया सिल्वर

भारत को एक इवेंट से मिले 2 मेडल, क्लब थ्रो में धर्मबीर ने जीता गोल्ड; प्रणव के खाते में आया सिल्वर

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 05, 2024 02:02 am IST,  Updated : Sep 05, 2024 02:16 am IST

क्लब थ्रो के एफ56 वर्ग के फाइनल में दो भारतीय पैरा एथलीट ने कमाल का प्रदर्शन किया है। धर्मबीर ने गोल्ड मेडल जीता है, तो प्रणव सूरमा के खाते में सिल्वर मेडल आया है।

Dharambir- India TV Hindi
Dharambir Image Source : GETTY

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्लब थ्रो के एफ51 वर्ग में भारत के धर्मबीर ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं इसी इवेंट में प्रणव सूरमा ने सिल्वर मेडल जीता है। ब्रॉन्ज मेडल सर्बिया के जेल्को दिमित्रीजेविक ने जीता है। सर्बिया का खिलाड़ी वर्ल्ड चैपियन भी रह चुका है। लेकिन पेरिस पैरालंपिक 2024 में प्लेयर्स के सामने उनकी एक ना चली और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। 

खराब शुरुआत के बाद धर्मबीर ने किया कमाल

धर्मबीर की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब उनके शुरुआती चार थ्रो फाउल रहे थे। पिर पांचवें थ्रो में उन्होंने अपना पूरा अनुभव और ताकत झोंकते हुए 34.92 मीटर की दूरी तक थ्रो किया, जो उनकी जीत का आधार बना। इसके बाद उन्होंने 31.59 मीटर का आखिरी और छठा थ्रो किया। 

प्रणव सूरमा ने किया 34.59 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो

दूसरी तरफ प्रणव सूरमा ने पहला थ्रो 34.59 मीटर, दूसरा थ्रो 34.19 मीटर तक फेंका। उनका तीसरा थ्रो फाउल रहा। बाकी तीन थ्रो में भी वह अपने पहले एटेम्पट के बराबर नहीं पहुंच सके। उनके पहले थ्रो ने ही उन्हें सिल्वर मेडल जितवाया है। क्लब थ्रो के एफ51 वर्ग के फाइनल में धरमवीर और प्रणव सूरमा तो मेडल जीतने में सफल रहे। वहीं अमित कुमार को निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 23.96 मीटर तक फेंका था। इसी वजह वह पोडियम तक नहीं पहुंच सके। फाइनल में 10 एथलीट ने हिस्सा लिया था और वह 10वें नंबर पर रहे। 

पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए पांच प्लेयर्स ने जीते हैं गोल्ड

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अभी तक कुल 24 मेडल जीते हैं, जिसमें पांच गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक की भी बराबरी कर ली है। टोक्यो में भी भारत ने पांच गोल्ड जीते थे। मौजूदा पैरालंपिक में भारत मेडल टैली में 13वें नंबर पर मौजूद है। भारत के लिए अभी तक अवनी लेखरा (शूटिंग), नितेश कुमार (बैडमिंटन), सुमित अंतिल (जैवलिन थ्रो), हरविंदर सिंह (आर्चरी) और धर्मबीर (क्लब थ्रो) ने स्वर्ण पदक जीते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल