1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2025: 'अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं...'; फ्रेंचाइजी ने बीच सीजन किया बाहर अब आया पवन सहरावत का जवाब

PKL 2025: 'अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं...'; फ्रेंचाइजी ने बीच सीजन किया बाहर अब आया पवन सहरावत का जवाब

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 14, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 01:38 pm IST

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है, जिसमें तमिल थलाइवाज ने अपने कप्तान और स्टार खिलाड़ी पवन सहरावत को बीच सीजन अनुशासनहीनता का आरोप लगाने के साथ उन्हें टीम से बाहर कर दिया है।

Pawan Sehrawat- India TV Hindi
पवन सहरावत Image Source : @TAMIL THALAIVAS X

प्रो कबड्डी लीग 2025 में तमिल थलाइवाज की टीम ने 12वें सीजन के बीच में अचानक एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिससे सभी फैंस हैरान रह गए हैं। भारतीय टीम के कबड्डी कप्तान और पीकेएल 2025 में तमिल थलाइवाज टीम की भी कप्तानी संभाल रहे पवन सहरावत को फ्रेंचाइजी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाने के साथ टीम से बाहर कर दिया। फ्रेंचाइजी की तरफ से लिए गए इस एक्शन की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी, वहीं अब इसपर पवन सहरावत का भी जवाब आ गया है, जिसमें उन्होंने आरोप साबित होने पर कबड्डी को छोड़ने तक की बात कह दी है।

मेरे खिलाफ लगे आरोप सही साबित हुए, तो मैं फिर कभी कबड्डी नहीं खेलूंगा

पवन सहरावत ने तमिल थलाइवाज की तरफ से लगाए गए आरोपों के जवाब में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो रिलीज करते हुए कहा कि कल की पोस्ट के बाद, मैं आप सभी के कॉल और संदेशों के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं सीजन 9 में भी इसी टीम का हिस्सा था और उस समय अपनी चोट के दौरान मुझे काफी सपोर्ट भी मिला था। मेरे छोटे भाई अर्जुन और मैंने टीम को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बनाई थीं। हालाँकि, एक व्यक्ति विशेष की वजह से हम ऐसा नहीं कर पाए। फ्रेंचाइजी ने मुझ पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं और मैं भारतीय टीम का हिस्सा हूं और अनुशासन का मतलब पूरी तरह जानता हूं। अगर मैं कहीं भी अनुशासनहीन पाया गया या मेरे खिलाफ लगे आरोप सही साबित हुए, तो मैं फिर कभी कबड्डी नहीं खेलूंगा।

तमिल थलाइवाज की तरफ से पवन को बाहर करने पर आया था ये बयान

फ्रेंचाइजी ने पवन सहरावत को सीजन के बीच बाहर किए जाने को लेकर जो आधिकारिक बयान जारी किया था उसमें उन्होंने बताया था कि पवन सहरावत को अनुशासनात्मक कारणों से घर भेज दिया गया है और वह सीजन के बचे हुए मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह फैसला फ्रेंचाइजी ने उचित विचार-विमर्श के बाद तथा टीम की आचार संहिता के अनुरूप लिया है। बता दें कि प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन को लेकर हुए प्लेयर ऑक्शन में तमिल थलाइवाज पवन सहरावत को 59.50 लाख रुपए में खरीदा था।

ये भी पढ़ें

भारत की जैस्मिन लेंबोरिया ने जीता वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, खिताबी मैच में पोलैंड की बॉक्सर को दी मात

भारत में TV पर नहीं देख पाएंगे Asia Cup 2025 का फाइनल, Live Streaming के लिए करना होगा ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल