1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL: यूपी योद्धा ने बेहद रोमांचक मैच में पटना पाइरेट्स को हराया, परदीप नरवाल को बेहतरीन प्रदर्शन

PKL: यूपी योद्धा ने बेहद रोमांचक मैच में पटना पाइरेट्स को हराया, परदीप नरवाल को बेहतरीन प्रदर्शन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2021 07:57 am IST,  Updated : Dec 26, 2021 07:57 am IST

प्रो कबड्डी लीग के बेहद रोमांचक मैच में शनिवार को यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हरा दिया। योद्धा के लिए स्टार प्लेयर परदीप नरवाल ने 12 अंक बनाये।

प्रो कबड्डी लीग - India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग  Image Source : TWITTER/PROKABADDI

Highlights

  • प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को हरा दिया
  • योद्धा के लिए स्टार प्लेयर परदीप नरवाल ने 12 अंक बनाये
  • जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंची यूपी की टीम

प्रो कबड्डी लीग के बेहद रोमांचक मैच में शनिवार को यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हरा दिया। यूपी ने आखिरी दांव में बाजी मारी जब सुरेंदर गिल ने बोनस अंक हासिल किया । यूपी योद्धा के लिए स्टार प्लेयर परदीप नरवाल ने 12 अंक बनाये। पटना के लिए सचिन तंवर ने सुपर 10 रेड पूरा किया।

मैच में दोनों ही टीमों ने अच्छी शुरुआत की। अपने दूसरे ही रेड में स्टार खिलाड़ी परदीप ने सुपर रेड के जरिए योद्धाओं को आगे कर दिया। हालांकि पटना ने आखिरी मिनटों में वापसी की और पहले हाफ को 20-17 के साथ खत्म किया। वहीं, मैच के आखिरी रेड में  यूपी ने एक बोनस लेकर मुकाबला एक अंक से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ ही यूपी के 2 मैच में 6 अंक हो गए हैं और टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पटना के भी 6 अंक हैं लेकिन टीम पांचवें स्थान पर काबिज है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल