1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PM Modi CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की बात, कहा- कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में

PM Modi CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की बात, कहा- कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 20, 2022 11:37 am IST,  Updated : Jul 20, 2022 05:15 pm IST

PM Modi CWG 2022: भारत की तरफ से 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के लिए 215 सदस्यीय खिलाड़ियों का स्क्वॉड भेजा गया है। पीएम मोदी ने सभी से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

पीएम मोदी कॉमनवेल्थ...- India TV Hindi
पीएम मोदी कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए Image Source : TWITTER VIDEO NARENDRA MODI SCREENSHOT

Highlights

  • पीएम मोदी ने बातचीत कर बढ़ाया कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला
  • 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा इन खेलों का आयोजन
  • भारत की तरफ से 215 खिलाड़ियों का दल भेजा गया बर्मिंघम

PM Modi CWG 2022 Contigent: 28 जुलाई से इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत होने जा रही है। भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों में भाग लेने जा रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी से बातचीत की। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें मंत्र दिया कि, जमकर खेलें, डटकर खेलें और बिना किसी तनाव के खेलें।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में श्रेष्ठ प्रदर्शन का तोहफा देश को देने के इरादे से खेलें। गौरतलब है कि बर्मिघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 45 मिनट तक वर्चुअल बातचीत करके उनका हौसला बढ़ाया। इससे पहले उन्होंने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक और पैरालम्पिक खिलाड़ियों से भी बात की थी। 

पीएम मोदी का खिलाड़ियों को मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत के दौरान कहा कि,‘‘जो खिलाड़ी पहली बार इन खेलों में भाग ले रहे हैं, उनसे मैं यही कहूंगा कि जी भरकर खेलें, जमकर खेलें और बिना किसी तनाव के खेलें। एक पुरानी कहावत है कि कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में। इन्हीं तेवरों के साथ खेलें। मैदान बदला है, माहौल बदला होगा लेकिन आपका मिजाज नहीं बदला है। आपकी जिद नहीं बदली है। लक्ष्य वही है कि तिरंगे को लहराता देखना है। राष्ट्रगान की धुन को बजते सुनना है और इसलिए दबाव नहीं लेना है। अच्छे और दमदार खेल से अपना प्रभाव छोड़कर आना है।’’ 

उन्होंने आगे कहा कि,‘‘आप लोग ऐसे समय में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रहे हैं जब देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। इसी अवसर पर आप श्रेष्ठ प्रदर्शन का तोहफा देश को देंगे, इस लक्ष्य के साथ जब मैदान में उतरेंगे तो सामने कौन है, इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा।’’ प्रधानमंत्री ने इस मौके पर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले, भारोत्तोलक अचिंत शिउले, बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिसा जॉली, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, पैरा एथलीट शर्मिला और साइकिलिस्ट डेविड बैकहम से बात करके उनके अनुभवों को भी सुना।

CWG 2022: 11 दिन, 19 खेल और 72 देश के बीच खेलों का घमासान, जानें किस चैनल पर देखने को मिलेगा कॉमनवेल्थ गेम्‍स

भारत की तरफ से इस बार इन खेलों के लिए 215 सदस्यीय स्क्वॉड भेजा जा रहा है। जिसमें 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। अगर भारत के प्रदर्शन की बात करें तो पिछली बार 2018 में भारत ने 66 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया था। भारत ने सबसे पहली बार 1934 के खेलों में हिस्सा लिया था और तब से अब तक भारत ने कुल 503 पदक अपने नाम किए हैं। वहीं 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन हुआ था और उस साल भारत ने 101 पदक के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारत उस संस्करण में दूसरे स्थान पर रहा था।

Koo AppMany athletes present today have already represented India in other international sporting events. More than 65 athletes who are taking part in this tournament for the first time, I am sure they will also leave a great impression: PM #NarendraModi

View attached media content

- PIB India (@PIB_India) 20 July 2022

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल