1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. AUS Open 2022: राफेल नडाल ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर रचा इतिहास, जीता करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम

AUS Open 2022: राफेल नडाल ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर रचा इतिहास, जीता करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2022 07:53 pm IST,  Updated : Jan 30, 2022 08:42 pm IST

राफेल नडाल ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता।

Rafael Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal of Spain celebrates match point in his Men’s Singles Final match against Daniil Medvedev of Russia during day 14 of the 2022 Australian Open at Melbourne Park on January 30, 2022 in Melbourne, Australia. Image Source : GETTY IMAGES

राफेल नडाल ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता। वह अब दुनिया में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फेडरर और जोकोविच के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम दर्ज है।

स्पेन के 35 साल के नडाल ने इसके साथ ही पुरुष एकल में सर्वाधिक 21 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया। छठे वरीय नडाल ने पहले दो सेट गंवाने के बाद रूस के दूसरे वरीय मेदवेदेव को पांच घंटे और 24 मिनट चले मुकाबले में हराया। 

पांचवें और निर्णायक सेट में नडाल 5-4 के स्कोर पर जब चैंपियनशिप जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तो मेदवेदेव ने उनकी सर्विस तोड़ दी। उन्होंने हालांकि अपनी अगली सर्विस पर ऐसी कोई गलती नहीं की। यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन का दूसरा सबसे अधिक समय चला फाइनल है। इससे पहले 2012 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने नडाल को पांच सेट चले मुकाबले में पांच घंटे और 53 मिनट में हराया था। 

नडाल के नाम अब रोजर फेडरर और जोकोविच से एक अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले इन तीनों के नाम समान रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब थे। 

फाइनल के दौरान दूसरे सेट में कुछ देकर खेल रुका जब एक प्रदर्शनकारी कोर्ट पर उतर आया। नडाल इसके साथ ही चारों ग्रैंडस्लैम खिताब कम से कम दो बार जीतने वाले टेनिस इतिहास के सिर्फ चौथे पुरुष खिलाड़ी बने। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल