1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज

साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज

 Written By: Govind Singh
 Published : Dec 21, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Dec 21, 2023 05:40 pm IST

साक्षी मलिक ने कहा कि बेटियों के मनोबल को तोड़ने का काम अभी भी जारी है। हमने महिला अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड अब अध्यक्ष है। मैं अपनी कुश्ती त्यागती हूं।

Sakshi Malik - India TV Hindi
Sakshi Malik Image Source : PTI

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए चीफ संजय सिंह चुने गए हैं। इससे पहले WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह थे। लेकिन साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन आरोप लगाए थे। इसी वजह से वह चुनाव नहीं लड़े थे। वहीं बृजभूषण के करीबी माने जाने वाले संजय चुनाव मैदान पर उतरे थे और उनका सामना  कॉमन वेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीत चुकी अनीता श्योराण से था। जहां उन्हें बंपर जीत हासिल हुई है। संजय सिंह के चुनाव जीतते ही साक्षी मलिक ने बड़ी बात कही है। 

साक्षी मलिक ने कही ये बात 

साक्षी मलिक ने कहा कि बेटियों के मनोबल को तोड़ने का काम अभी भी जारी है। हमने महिला अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। लेकिन अब बृजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड अब अध्यक्ष है। वो उसके बेटे से भी प्रिय है। किसी भी महिला को कोई भी भागीदारी नहीं दी गई है। मैं अपनी कुश्ती त्यागती हूं।

बजरंग पूनिया ने कहा कि सारा देश जानना चाहता है कि खिलाड़ी चुप क्यों थे? आज चुनाव था कमेटी बनाई गई। हमने दोबारा प्रोटेस्ट किया। सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे थे। हम ऐक्टिव खिलाड़ी थे। मुझे नहीं लगता कि बेटियों को न्याय मिलेगा। खेलमंत्री को आपबीती बताई थी। हमें लगता है आने वाली 1-2 पीढ़ी को लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। 

'हमने सभी जगह न्याय मांगा'

हमने हर तरीके से कोशिश की। तब दिल्ली की सड़कों पर बैठे। हमने क्लियरली नाम लेकर बताया था कि लड़कियों को बचा लीजिए। हमसे तीन-चार महीने का वेट करने को कहा और कुछ नहीं हुआ। संजय सिंह को आज अध्यक्ष बनाया गया। उसको प्रेसिडेंट बनाना मतलब खिलाड़ी लड़कियों को फिर से शिकार होना पड़ेगा। ये जो हम लड़ाई लड़ रहे थे उसमें कामयाब नहीं हो पाए। हमें नहीं पता देश में न्याय कैसे मिलेगा? बड़े दुख की बात है आज रेसलिंग का भविष्य अंधकार में है। किससे दुख बताएं हमें नहीं पता। हम ट्रेनिंग कर रहे हैं फिर आपसे बताने आए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलेंगे ये दो स्टार खिलाड़ी, हेड कोच ने दिया ये बड़ा अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल