1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सात्विक-चिराग ने जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब, करियर में पहली बार किया बड़ा कारनामा

सात्विक-चिराग ने जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब, करियर में पहली बार किया बड़ा कारनामा

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 18, 2023 03:29 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 04:22 pm IST

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है।

satwik sairaj rankireddy and chirag shetty - India TV Hindi
satwik sairaj rankireddy and chirag shetty Image Source : GETTY

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। भारतीय जोड़ी का ये पहला सुपर 1000 वर्ल्ड टूर खिताब है। 

फाइनल में किया शानदार प्रदर्शन किया

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह के खिलाफ सात्विक और चिराग ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया। लेकिन फिर दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन अंत में सफलता भारतीय जोड़ी के हाथ लगी। सात्विक और चिराग ने दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम किया। 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी इससे पहले आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी के खिलाफ 8 मुकाबले हार चुकी थी। लेकिन पहली बार भारतीय जोड़ी ने मलेशियन पेयर के खिलाफ जीत दर्ज की है। सात्विक और चिराग इससे पहले सुपर 100, सुपर 300, सुपर 500 और सुपर 750 का भी खिताब जीत चुके हैं।

भारतीय जोड़ी ने रचा इतिहास 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी सुपर 1000 स्तर का टूर्नामेंट अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की विजेता और एशियाई चैंपियन भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया ओपन 2023 का फाइनल मुकाबला जीतने में 43 मिनट का समय लगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल