1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2026 08:33 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 08:33 am IST

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इस आयोजन में बच्चों के साथ-साथ माता-पिता और दादा-दादी की भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को खास और यादगार बना दिया।

Shloka Mehta and Akash Ambani- India TV Hindi
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी Image Source : INSTAGRAM/@NMAJSMUMBAI

Nita Mukesh Ambani Junior School Sports Day: नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे 2026 में इस बार खास उत्साह और पारिवारिक माहौल देखने को मिला। इस आयोजन में न सिर्फ बच्चे, बल्कि माता-पिता ने भी अलग-अलग गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस खास मौके पर श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीतकर सबका ध्यान खींचा, जबकि आकाश अंबानी भी पेरेंट्स रेस में हिस्सा लेते नजर आए।

माता-पिता की रेस में दिखा जोश

स्कूल की ओर से इस इवेंट के फोटोज आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए हैं। इन फोटोज और वीडियो में बच्चों को अलग-अलग तरह की रेस में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। इस खास मौके पर अभिभावकों के लिए भी खास इवेंट्स आयोजित किए गए थे। स्कूल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- EYC स्पोर्ट्स डे 2026 ऊर्जा, टीमवर्क और खुशियों का खूबसूरत जश्न रहा। गर्व से भरे मार्च पास्ट से लेकर शपथ ग्रहण समारोह और हर रेस की रोमांचक शुरुआत तक, हमारे नन्हे खिलाड़ियों ने खेल भावना को बेहतरीन तरीके से दिखाया।

पोस्ट में आगे कहा गया कि यह दिन रोमांचक स्टूडेंट रेस, फन से भरपूर इवेंट्स, उत्साही माता-पिता और दादा-दादी की शानदार मौजूदगी से यादगार बन गया। यह दिन जीत से ज्यादा भागीदारी, हौसला बढ़ाने और स्पोर्ट्समैनशिप का प्रतीक रहा, जहां हर तरफ मुस्कान, तालियां और यादगार पल थे।

श्लोका मेहता के हाथ लगी ट्रॉफी

इस कार्यक्रम की कई तस्वीरों में छात्रों पर फोकस रहा, लेकिन कुछ तस्वीरों में माता-पिता को एक-दूसरे के खिलाफ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए भी देखा गया। एक तस्वीर में श्लोका मेहता ट्रॉफी थामे नजर आईं, जो इस आयोजन का खास आकर्षण बनी। श्लोका मेहता एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की वाइफ हैं। आकाश और श्लोका के दो बच्चे हैं। पृथ्वी आकाश अंबानी और वेदा अंबानी।

यह भी पढ़ें:

स्टार भारतीय बल्लेबाज की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, बताया कब होगा कमबैक

ईशान किशन ने 20 गेंदों में 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, नॉर्खिया के एक ओवर में जड़ दिए 3 छक्के; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल