1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार खिलाड़ी को अपने फैन से हुआ प्यार, सेल्फी से शुरू हुई कहानी सगाई तक पहुंची

स्टार खिलाड़ी को अपने फैन से हुआ प्यार, सेल्फी से शुरू हुई कहानी सगाई तक पहुंची

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 01, 2023 10:02 am IST,  Updated : Jun 01, 2023 10:02 am IST

स्टार खिलाड़ी ने अपने फैन को ही दिल दे दिया। सेल्फी से यह कहानी शुरू हुई थी और दोनों ने अब सगाई कर ली है।

Garbine Muguruza- India TV Hindi
गार्बिन मुगुरुजा ने अपने फैन से की सगाई Image Source : INSTAGRAM @GARBINEMUGURUZA

खिलाड़ी और फैंस का रिश्ता हमेशा ही काफी नजदीकी का होता है। किसी भी हस्ती को बड़ा उसके फैंस ही बनाते हैं। खेल की दुनिया में भी ऐसा ही है। भारत में जहां क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग आसमान छूती है। वहीं विदेशों में टेनिस, फुटबॉल जैसे अन्य खेलों के लिए अधिक रुचि देखने को मिलती है। लेकिन आपने ऐसा बहुत कम सुना होगा कि किसी फैन की उसके पसंदीदा खिलाड़ी या हस्ती से शादी हो जाए या दोनों को प्यार हो जाए। ऐसे मामले रेर और विचित्र ही होते हैं। पर अब एक स्टार खिलाड़ी से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है। 

दरअसल यह मामला है स्पेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा (Garbine Muguruza) से जुड़ा। स्पेनिश स्टार साल 2021 में यूएस ओपन खेलने के लिए न्यू यॉर्क सिटी में मौजूद थीं। इसी दौरान जब होटल में बोर होने के बाद बाहर घूमने निकलीं तब उन्हें हेलो की आवाज सुनाई पड़ी। उस शख्स ने टेनिस खिलाड़ी से कहा हेलो, यूएस ओपन के लिए ऑल द बेस्ट। दोनों ने सेल्फी ली और वहां से ही पहली नजर में स्पेनिश टेनिस स्टार उसे अपना दिल दे बैठीं। उस दिन सेल्फी और हेलो से शुरू हुई कहानी आज सगाई तक जा पहुंची। मुगुरुजा ने करीब दो साल डेटिंग के बाद अब उस शख्स से सगाई कर ली है। उसका नाम है आर्थर बोर्गेज (Arthur Borges)। 

कौन है वो फैन जिसे मुगुरुजा ने दिया दिल?

मुगुरुजा ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्थर के साथ सगाई की जानकारी दी थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, You Had me At 'Hello', इसका हिंदी अर्थ निकालें तो उस हेलो का जिक्र था जो 2021 में आर्थर ने मुगुरुजा को विश करने के लिए किया था। यानी उनका कहना था कि, उस हेलो से यहां तक वह आ पहुंचे हैं। एक स्पेनिश आउटलेट को मुगुरुजा ने अपनी और आर्थर की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से बताया था कि कैसे न्यू यॉर्क में दोनों की मुलाकात हुई। सेंट्रल पार्क में वह घूमने जा रहीं थीं समय था 2021 यूएस ओपन का तभी आर्थर से उनका सामना हुआ जो फैन थे। उसके बाद वहीं प्यार परवान चढ़ा और दोनों कई बार सेंट्रल पार्क में साथ भी घूमे। टेनिस स्टार ने बताया कि वह फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हैं और टेनिस से उनका कोई नाता नहीं। 

गार्बिन मुगुरुजा की उपलब्धियां

तीन साल की उम्र से टेनिस खेलने वाली मुगुरुजा ने अपने देश के लिए फ्रेंच ओपन और विंबलडन जैसे ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इसके अलावा उन्हों रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। फेड कप में भी वह 2015 से अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विंबलडन जीतने के बाद वह 2021 में WTA फाइनल्स का भी खिताब जीती थीं। उनकी सिंगल्स में सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग नंबर 1 है। 2015 के विंबलडन और 2020 के ऑस्ट्रेलिाई ओपन में वह रनर अप भी रही थीं। 

यह भी पढ़ें:-

IPL खत्म होते ही अपनी टीम के लिए यह अंग्रेज खिलाड़ी एकदम फिट, फ्रेंचाइजी को लगाया था करोड़ों का चूना!

WTC Final: भारत के लिए आसान नहीं होगी ऑस्ट्रेलियाई चुनौती! डराने वाले हैं ओवल के आंकड़े

Dinesh Karthik Story: शादी, धोखा, प्यार...करियर की तरह DK की पर्सनल लाइफ में भी आए उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल