1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंतिम चरण में पहुंचा UEFA चैंपियंस लीग, इन टीमों के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

अंतिम चरण में पहुंचा UEFA चैंपियंस लीग, इन टीमों के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 21, 2023 11:49 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 12:43 pm IST

UEFA चैंपियंस लीग 2023 अब अपने अंतिम चरण में है। लीग के सेमीफाइनल मुकाबल मई में खेले जाएंगे। यहां देखें मैच के सभी डिटेल।

UEFA Champions League 2023- India TV Hindi
UEFA Champions League 2023 Image Source : GETTY

UEFA Champions League 2023: यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल चरण में पहुंच गई है, जहां दो इटेलियन टीमें - मिलान और इंटर मिलान एक-दूसरे का सामना करेंगी, जबकि एक स्पेनिश क्लब, रियल मैड्रिड और एक इंग्लिश क्लब, मैनचेस्टर सिटी, अपने-अपने सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगी। मिलान और इंटर मिलान अपना पहला लेग मैच 11 मई को खेलेंगे, जबकि उनका दूसरा मैच 17 मई को खेला जाएगा। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी अपना पहला सेमीफाइनल लेग मैच 10 मई को खेलेंगे। जबकि उनका दूसरा मैच 18 मई को होगा।

ईएल मैड्रिड और एसी मिलान क्रमशः चेल्सी और नेपोली को हराकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। रोड्रिगो के दो गोलों की मदद से स्टैमफोर्ड ब्रिज में लॉस ब्लैंकोस ने 2-0 से जीत हासिल की, जबकि रॉसनेरी ने 1-1 की बराबरी पर रहते हुए अपने सीरी ए प्रतिद्वंद्वियों को 2-1 से हरा दिया और अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।

कब और कितने बजे होंगे मैच

लेग - 1

  • रियल मैड्रिड बनाम मैनचेस्टर सिटी - 10 मई समयानुसार देर रात 12.30 बजे 
  • मिलान बनाम इंटर मिलान - 11 मई भारतीय समयानुसार देर रात 12.30 बजे 

लेग - 2

  • मिलान बनाम इंटर मिलान - 17 मई भारतीय समयानुसार देर रात 12.30 बजे 
  • रियल मैड्रिड बनाम मैनचेस्टर सिटी - 18 मई समयानुसार देर रात 12.30 बजे 

जानें कहां देख सकेंगे मैच

UEFA चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मैच का का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु) पर होगा। वहीं मोबाइल पर इन मैचों को SonyLiv, JioTV पर लाइव स्ट्रीम कर देखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल