1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रिलायंस जियो को टक्कर देने आया एयरटेल, महज 29 रुपए में महिने भर चलाएं इंटरनेट

रिलायंस जियो को टक्कर देने आया एयरटेल, महज 29 रुपए में महिने भर चलाएं इंटरनेट

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Sep 09, 2016 07:28 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 07:28 pm IST

: रिलायंस जिओ के सस्ते प्लान की घोषणा के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक बड़ा दाव खेला है। कंपनी ने अपने उन यूजर्स के लिए एक स्पेशल प्लान लांच किया है जो कम इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं...

airtel and jio- India TV Hindi
airtel and jio

नई दिल्ली: रिलायंस जिओ के सस्ते प्लान की घोषणा के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक बड़ा दाव खेला है। कंपनी ने अपने उन यूजर्स के लिए एक स्पेशल प्लान लांच किया है जो कम इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान को कंपनी ने रिलायंस जिओ के प्लांस को काउंटर करने के लिए पेश किया है। जानइए क्या खास है इस स्पेशल प्लान में।

ये भी पढ़े-

एयरटेल के इस स्पेशल प्लान के तहत यूजर्स को मात्र 29 रुपये में 75 एमबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। ये प्लान 30 दिन के लिए वैलिड होगा।

इस प्लान वो सभी यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं जो 2जी या 3जी या 4जी नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। अगर आकलन किया जाए तो यूजर को 1 दिन का 1 रुपये से भी कम शुल्क पड़ेगा।

अन्य कंपनियों ने भी किया सस्ते प्लान

जहां एक तरफ रिलायंस जिओ ने 31 दिसंबर तक सभी सेवाएं मुफ्त कर दी है वहीं, एयरटेल के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है।

एयरटेल ऐसी पहली कंपनी नहीं है जिसने जिओ लांचिंग के बाद अपने डाटा पैक्स की कीमत घटाई हो। इससे पहले बीएसएनएल ने भी एक ऑफर पेश किया था जिसके तहत यूजर्स को 249 रुपये में 300 जीबी डाटा दिया जा रहा है।

इसका मतलब है कि कंपनी यूजर्स को 1 रुपये में 1 जीबी डाटा दे रही है। ये तो जाहिर है कि रिलायंस जियो की लांचिंग के बाद टेलीकॉम इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है। हर टेलीकॉम कंपनी इसी कोशिश में है कि वो अपने यूजर्स को कैसे लुभा पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक