1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लेकर आया धांसू ऑफर, 1GB डेटा देगा बिल्कुल मुफ्त

BSNL लेकर आया धांसू ऑफर, 1GB डेटा देगा बिल्कुल मुफ्त

 Written By: PTI
 Published : Mar 27, 2017 02:21 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 02:21 pm IST

दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिडेट (BSNL) ने अपने कस्टमर्स को 1 GB डेटा मुफ्त देने की घोषणा की है। कंपनी का यह ऑफर केवल उन कस्टमर्स के लिए है जो BSNL का कनेक्शन तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन...

BSNL | AP Photo- India TV Hindi
BSNL | AP Photo

नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिडेट (BSNL) ने अपने कस्टमर्स को 1 GB डेटा मुफ्त देने की घोषणा की है। कंपनी का यह ऑफर केवल उन कस्टमर्स के लिए है जो BSNL का कनेक्शन तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कंपनी की डेटा सेवा का इस्तेमाल नहीं करते।

टेक से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BSNL ने कहा, ‘डिजिटल इंडिया अभियान को प्रमोट करने के लिए स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों को यह विशेष फ्री ऑफर दिया जाएगा।’ कंपनी ने बताया कि यह ऑफर प्रीपेड मोबाइल सर्विस लेने वाले इंटरनेट यूजर्स को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

कंपनी ने बताया कि यह ऑफर सारे देश में उपलब्ध होगा। BSNL ने कहा, 'BSNL यह ऑफर पूरे देश में उन स्मार्टफोन यूजर्स को दे रहा है जो BSNL GSM डेटा सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते। भारत संचार निगम लिमिटेड नेटवर्क में इंटरनेट सर्विस यूजर्स को बढ़ाने के लिए यह ऑफर दिया जा रहा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक