1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया अनलिमिटेड कॉल के लिए कम दाम में धांसू प्‍लान, मात्र 99 रुपए में गजब का ऑफर

BSNL लाया अनलिमिटेड कॉल के लिए कम दाम में धांसू प्‍लान, मात्र 99 रुपए में गजब का ऑफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2016 11:41 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 11:41 pm IST

अगर आप BSNL के उपभोक्‍ता है तो आपके लिए सबसे अच्‍छी खबर यह है कि अब बहुत कम दाम खर्च कर पूरे माह आप अनलिमिटेड फ्री कॉल के साथ ही 300 एमबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं और आपको मात्र 99 रुपए खर्च करने होंगे।

BSNL- India TV Hindi
BSNL

नई दिल्ली : अगर आप BSNL के उपभोक्‍ता है तो आपके लिए सबसे अच्‍छी खबर यह है कि अब बहुत कम दाम खर्च कर पूरे माह आप अनलिमिटेड फ्री कॉल के साथ ही 300 एमबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं और आपको मात्र 99 रुपए खर्च करने होंगे। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

BSNL के प्रीपेड ग्राहकों के लिए 99 रुपए में शानदार ऑफर

BSNL यह प्‍लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए लाया है। दरअसल सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए मुफ्त कॉल की पेशकश के साथ असीमित मुफ्त डाटा की पेशकश की है। 

कॉल के साथ 300 एमबी डेटा मिलेगा

BSNL के इस प्‍लान की सबसे खास बात यह है कि मात्र 99 रुपए में 300एमबी डाटा आपको 28 दिन की वैधता के साथ मिल रहा है।

इन राज्‍यों के लिए लागू माना जाएगा प्‍लान

ये दरें कोलकाता टीडी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र और राजस्थान में नेटवर्क के अंदर की कॉल्स के लिए होंगी। अन्य सर्किल के लिए ये दरें 119 से 149 रपये होंगी। 

ऑल इंडिया किसी भी नेटवर्क के लिए लीजिए 339 रुपए का प्‍लान

BSNL ने नये कॉम्बो एसटीवी (असीमित स्थानीय और एसटीडी) : BSNL से किसी नेटवर्क के साथ 1जीबी डेटा की भी पेशकश की है। 339 रपये की इस पेशकश की वैधता अखिल भारतीय स्तर पर 28 दिन की होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक