1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TikToK के देसी विकल्‍प Chingari को खूब पसंद कर रहे हैं लोग, 1 करोड़ से अधिक बार हुआ डाउनलोड

TikToK के देसी विकल्‍प Chingari को खूब पसंद कर रहे हैं लोग, 1 करोड़ से अधिक बार हुआ डाउनलोड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2020 10:45 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 10:45 am IST

इससे पहले यह एप महज 10 दिनों में 30 लाख डाउनलोड पर पहुंच गया और करीब 72 घंटों में 500,000 बार डाउनलोड हो चुका है।

Chingari, a desi alternative to Chinese TikTok, crosses 10 million downloads on Google Play Store- India TV Hindi
Chingari, a desi alternative to Chinese TikTok, crosses 10 million downloads on Google Play Store Image Source : GOOGLE

बेंगलुरु। चीन के शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक का देसी विकल्प सोशल एप चिंगारी के संस्थापकों ने शुक्रवार को कहा कि उनके एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से भी अधिक बार डाउनलोड कर लिया गया है। साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स एप से जुड़ने की शुरुआत कर रहे हैं।

यह प्ले स्टोर पर एक सप्ताह से भी अधिक समय तक दो मुफ्त एप में शीर्ष पर रहा है। इस एप के सह-संस्थापक बिस्वात्मा नायक ने कहा कि हमारे रिटेंशन नंबर और एप से प्रतिदिन जुड़ाव का समय भी ठोस वृद्धि का कारण बन रहा है। हमारी टीम हमारे सभी ग्राहकों को एक सहज अनुभव प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

इससे पहले यह एप महज 10 दिनों में 30 लाख डाउनलोड पर पहुंच गया और करीब 72 घंटों में 500,000 बार डाउनलोड हो चुका है।

चिंगारी के सह-संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर सुमित घोष ने कहा कि हम सभी टिकटॉक यूजर्स का 100 प्रतिशत मेड इन इंडिया एप चिंगारी पर स्वागत करना चाहते हैं और इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। यह एप अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल, और तेलुगू जैसी भाषाओं में उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक