1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. फेसबुक का बढ़ा राजस्व, प्रयोगकर्ता की संख्या 1.71 अरब के पार

फेसबुक का बढ़ा राजस्व, प्रयोगकर्ता की संख्या 1.71 अरब के पार

 Written By: IANS
 Published : Jul 29, 2016 12:16 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 12:16 pm IST

सोशल नेटवर्किं ग की दिग्गज कंपनी फेसबुक के राजस्व में साल 2016 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त वृद्धि हुई है और यह 6.44 अरब डॉलर रही, जबकि इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 1.71 अरब से ज्यादा हो गई है।

facebook- India TV Hindi
facebook

न्यूयार्क: सोशल नेटवर्किं ग की दिग्गज कंपनी फेसबुक के राजस्व में साल 2016 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त वृद्धि हुई है और यह 6.44 अरब डॉलर रही, जबकि इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 1.71 अरब से ज्यादा हो गई है। पहले कंपनी ने 6.44 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान लगाया था। वहीं, कंपनी का मुनाफा 2.02 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 71.9 करोड़ डॉलर था। वहीं, वॉल स्ट्रीट के निवेशकों ने भी फेसबुक की वृद्धि पर खुशी जाहिर की है और इसके शेयरों की कीमत में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 132 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुआ।

जून में फेसबुक के दैनिक प्रयोगकर्ताओं की संख्या औसतन 1.13 अरब रही जो साल दर साल आधार पर 17 फीसदी अधिक है। इसी महीने में मोबाइल पर फेसबुक सर्फ करने वाले प्रयोगकर्ताओं की संख्या 1.03 अरब रही जो कि पिछले साल के मुकाबले साल दर साल आधार पर 22 फीसदी अधिक रही। 

फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने एक बयान जारी कर बताया, "एक और तिमाही में हमारा व्यापार और प्रदर्शन शानदार रहा है। खासतौर से वीडियो क्षेत्र में हमारा प्रदर्शन उल्लेखनीय है। यह हमारी सभी सेवाओं में सबसे प्रमुख है।" फेसबुक पर रोजाना 2 अरब सर्च किए जाते हैं जोकि एक साल पहले 1.5 अरब था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक