1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रुक गया है JioPhone का प्रॉडक्शन? जानें, Reliance Jio ने क्या कहा

रुक गया है JioPhone का प्रॉडक्शन? जानें, Reliance Jio ने क्या कहा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2017 09:12 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 09:12 pm IST

कंपनी ने 21 जुलाई को 4G और VoLTE-सक्षम जियो फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी...

JioPhone- India TV Hindi
JioPhone

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के 1,500 रुपये वाले जियो-फोन के निर्माण रुकने संबंधित मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह देश की डिजिटल विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘जियो फोन 'इंडिया का स्मार्टफोन' देश की डिजिटल विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जियो प्रारंभ में 60 लाख भारतीयों को जियो फोन के साथ जुड़ने का स्वागत करता है। हम जल्द ही जियो फोन बुकिग की अगली तिथि की घोषणा करेंगे।’

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी ने जियो फोन का निर्माण रोक दिया है और वह ऐंड्रॉयड वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने 21 जुलाई को 4G और VoLTE-सक्षम जियो फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी। जिसमें ग्राहक 1,500 रुपये की जमा राशि के साथ मुफ्त में फोन पा सकते हैं। कंपनी ने 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन वाले यूजर्स को अपना लक्ष्य बनाया है। 2.4 इंच वाले इस डिवाइस में दो मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। JioPhone में एक नैनो सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी कार्ड भी दिया गया है।

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, जियो प्रति माह 100 करोड़ से ज्यादा GB डेटा अपने पास रखेगा। साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के मुताबिक, 2017 की दूसरी तिमाही में 6.18 करोड़ मोबाइल फोन बेचे दिए गए थे, जिनमें से 54 प्रतिशत फीचर फोन थे। जिसमें 9 फीसदी की अनुक्रमिक वृद्धि देखी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक