1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जानें, ऐपल iPhone 7 और iPhone 7 प्लस के लिए क्यों दीवानी है दुनिया

जानें, ऐपल iPhone 7 और iPhone 7 प्लस के लिए क्यों दीवानी है दुनिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2016 04:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 05:19 pm IST

ऐपल का कोई नया प्रॉडक्ट आए और टेक्नॉलजी की दुनिया में तहलका न मचे, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार ऐपल ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में खलबली मचा दी है।

ऐपल आईफोन 7। (Photo: AP)
ऐपल आईफोन 7। (Photo: AP)

डिस्प्ले के रंग हुए चमकीले
iPhone 7 और iPhone 7 प्लस का नया रेटिना एचडी डिस्प्ले पिछले आईफोन्स से 25 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट है। यही नहीं, नए आईफोन ज्यादा कलर्स को सपोर्ट करते हैं जिसकी वजह से यूजर को बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलता है। इन दोनों फोन्स में 3डी टच भी दिया गया है।

बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर
कंपनी का कहना है कि iphone 7 की बैटरी पिछले आईफोन के मुकाबले लगभग 2 घंटा ज्यादा चलेगी। वहीं आईफोन 7 प्लस की बात करें तो इसकी बैटरी आईफोन 6 की तुलना में 1 घंटा ज्यादा बैकअप देगी।

अब जानते हैं आईफोन 7 और 7 प्लस के नए होम बटन और कलर ऑप्शंस के बारे में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक