1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जानें, ऐपल iPhone 7 और iPhone 7 प्लस के लिए क्यों दीवानी है दुनिया

जानें, ऐपल iPhone 7 और iPhone 7 प्लस के लिए क्यों दीवानी है दुनिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2016 04:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 05:19 pm IST

ऐपल का कोई नया प्रॉडक्ट आए और टेक्नॉलजी की दुनिया में तहलका न मचे, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार ऐपल ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में खलबली मचा दी है।

ऐपल आईफोन 7।
ऐपल आईफोन 7।

जबर्दस्त है साउंड क्वॉलिटी
iPhone 7 और iPhone 7 प्लस में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जिनकी वजह से इसकी साउंड क्वॉलिटी बेहद दमदार लगती है। इन स्पीकर्स में एक फोन के टॉप पर है जबकि दूसरा नीचे की तरफ दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इस कदम से इनकी डायनैमिक रेंज में भी बढ़ोतरी हुई है।

धूल और पानी से बचाव
धूल और पानी का iPhone 7 और iPhone 7 प्लस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इन दोनों ही फोन्स को आईपी 67 रेटिंग दी गई है। इसका अर्थ यह है कि यदि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस 1 मीटर गहरे पानी में डूब भी जाते हैं तो इन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। है न कमाल की बात!

स्टोरेज को लेकर भी ऐपल के इन फोन्स में बड़ा बदलाव किया गया है। जानें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक