1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जानें, ऐपल iPhone 7 और iPhone 7 प्लस के लिए क्यों दीवानी है दुनिया

जानें, ऐपल iPhone 7 और iPhone 7 प्लस के लिए क्यों दीवानी है दुनिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2016 04:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 05:19 pm IST

ऐपल का कोई नया प्रॉडक्ट आए और टेक्नॉलजी की दुनिया में तहलका न मचे, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार ऐपल ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में खलबली मचा दी है।

ऐपल आईफोन 7 की...- India TV Hindi
ऐपल आईफोन 7 की लॉन्चिंग। (Photo: AP)

नई दिल्ली: ऐपल का कोई नया प्रॉडक्ट आए और टेक्नॉलजी की दुनिया में तहलका न मचे, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार ऐपल ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में खलबली मचा दी है। निश्चित तौर पर ये दोनों अभी तक के आईफोन्स में सबसे अडवॉन्स्ड हैं और यही वजह है कि इनकी लॉन्चिंग दुनियाभर में कवर की गई।

इन्हें भी पढ़ें:

खासियतों की बात करें तो दोनों ही आईफोन में नए प्रोसेर्स दिए गए हैं, इनकी डिजाइन बेहद स्लीक है और इनके कैमरे जबर्दस्त हैं। इन चीजों के अलावा ऐपल ने इस बार लगभग सभी फीचर्स को पहले से बेहतर बनाया है। कीमत के स्तर पर भी ऐपल के ये दोनों स्मार्टफोन्स कुछ हद तक राहत देते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ऐपल आइफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के फीचर्स को देखकर लगता है कि इस बार भी लोग कंपनी के इन प्रॉडक्ट्स को हाथों-हाथ लेंगे। आइए, ऐपल ने इस बार इन स्मार्टफोन्स में जो नई चीजें दी हैं उनके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं...

नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस

इन दोनों ही आईफोन्स में कंपनी ने क्वॉड-कोर ऐपल ए10 फ्यूजन प्रोसेसर दिया है। साथ ही इनमें 64-बिन 4 कोर सीपीयू लगाया गया है। इस प्रोसेसर की वजह से जहां इस फोन की बैटरी लाइफ में इजाफा होता है, वहीं यह आईफोन 6 के ए9 प्रोसेसर से 50 पर्सेंट ज्यादा तेज है।

कीमत देती है राहत
आईफोन 7 की कीमत लगभग 43,100 रुपये से शुरू है जबकि आईफोन आईफोन 7 प्लस की कीमत 49,700 रुपये से। दोनों ही आईफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स 9 सितंबर से शुरू होंगे और डिलिवरी उसके एक हफ्ते बाद शुरू होगी।

आगे जानते हैं आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कैमरे की खास बातों के बारे में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक